10 जनवरी: विश्व हिंदी दिवस
Tags: Important Days
विश्व में एक अन्तर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में हिंदी की जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- यह 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- 2006 में, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने घोषणा किया, कि हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
- हिंदी भाषा नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, सूरीनाम, फिजी और मॉरीशस में भी बोली जाती है।
ध्यान दें:-
इसे हिंदी दिवस के साथ भ्रमित नहीं होना चाहिए, जो 1949 में संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाने के उपलक्ष्य में हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -