Current Affairs search results for tag: sports-news
By admin: Jan. 21, 2023

1. ढाका मैराथन: पुरुष वर्ग में केन्याई स्टेनली बेट चैंपियन, दक्षिण एशियाई वर्ग में भारत के बंगरिया भरतसिंह जीते

Tags: Sports Sports News


बंगबंधु शेख मुजीब ढाका मैराथन 2023 20 जनवरी को राजधानी ढाका में आयोजित किया गया।

खबर का अवलोकन

  • मैराथन का उद्घाटन बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने किया।

  • एलीट धावकों में 21 पुरुषों और 17 महिलाओं ने फुल और हाफ मैराथन में भाग लिया।

  • केन्याई धावक स्टेनली किप्रोटिच बेट 2 घंटे 8 मिनट और 10 सेकंड के समय के साथ मैराथन के चैंपियन बने।

  • उनके बाद एक अन्य केन्याई धावक जोसेफ कायेंगो मुनिवोकी थे, जिन्होंने 2 घंटे 8 मिनट और 50 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।

  • महिला धावक वर्ग में बशांके इमोशे बिलो (इथियोपिया)  2 घंटे 35 मिनट और 25 सेकंड के समय के साथ चैंपियन बनीं जबकि केन्या की टेक्ला किरोंगो ने 2 घंटे 35 मिनट और 29 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय प्रदर्शन

  • भारतीय मैराथन धावक बंगरिया विक्रम भरतसिंह ने दक्षिण एशियाई पुरुष धावक वर्ग में 2:18:28 का सर्वश्रेष्ठ समय निकाला।

  • उनके बाद अनिल कुमार सिंह (भारत) ने 2 घंटे 20 मिनट और 30 सेकंड का समय लिया।

  • दक्षिण एशियाई महिला मैराथन धावक श्रेणी में नेपाल की पुष्पा भंडारी 2 घंटे 48 मिनट और 2 सेकंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं, जबकि श्रीलंका की महामारक्कलगे सुजनी पिमिका मदुमली परेरा 2 घंटे 48 मिनट और 22 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

पूर्ण मैराथन, हाफ मैराथन

  • पूर्ण मैराथन के लिए धावकों को 42.19 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है जबकि हाफ मैराथन के लिए 21.09 किलोमीटर की दूरी पूरी करनी होती है।


By admin: Jan. 19, 2023

2. शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने

Tags: Sports News


भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बन गए है I 

खबर का अबलोकन 

  • हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में शुभमन गिल ने 19 चौके और 9 छक्कों की मदद से 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली है I 

  • शुभमन गिल ने मैच के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपना दोहरा शतक पूरा किया, वह ऐसा करने वाले दुनिया की पहले बल्लेबाज बन गए है I 

  • इसके साथ ही शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है I 

  • शुभमन गिल 19 पारियों में सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है।

  • शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन के साथ विशेष क्लब में शामिल हो गए है I 

  • भारत के सचिन तेंदुलकर वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहला बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 200 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी।

  • भारत के रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधित 3 दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज है I 


By admin: Jan. 18, 2023

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया

Tags: Sports News National News


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 18 जनवरी 2023 को कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बस्ती (उत्तर प्रदेश) जिले में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के दूसरे चरण का उद्घाटन किया गया। 

  • सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन वर्ष 2021से बस्ती के लोकसभा सांसद श्री हरीश द्विवेदी द्वारा किया जा रहा है।

  • सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 का पहला चरण का 10 दिसम्बर से 16 दिसंबर, 2022 के दौरान आयोजित किया गया था तथा दूसरे चरण का आयोजन 18 जनवरी से 28 जनवरी, 2023 के दौरान किया जाएगा।

  • सांसद खेल महाकुंभ के दौरान कुश्ती, कबड्डी, खो खो, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस आदि जैसे इनडोर और आउटडोर दोनों प्रकार की खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। 

  • इसके अतिरिक्त निबंध लेखन, चित्रकला,रंगोली बनाना आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।

  • इस अनूठी पहल का उद्देश्य बस्ती जिले और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच प्रदान करना है और साथ ही उन्हें खेल को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • इसके माध्यम से क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास किया जा रहा है।


By admin: Jan. 17, 2023

4. बार्सिलोना ने 14वीं बार जीता स्पेनिश सुपर कप

Tags: Sports News

Barcelona won the Spanish Super Cup

बार्सिलोना ने रियाद में रियल मैड्रिड को 3-1 से हराकर 14वीं बार जीता स्पेनिश सुपर कप खिताब हासिल किया।

  • सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग फहद स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में बार्सिलोना के लिए गावी (33 वां मिनट), राबर्ट लेवेंडोवस्की (45वां मिनट) और पैड्री (69वां मिनट) ने गोल किए। रियल मैड्रिड के लिए एकमात्र गोल करीम बेंजेमा (90+3) ने किया।

  • बार्सिलोना ने 2018 के बाद पहली बार और कुल 14वीं बार सुपरकप जीता है।

  • रियल मैड्रिड ने अब तक 12 बार सुपरकप जीता है।

  • सुपरकोपा डी एस्पाना या स्पैनिश सुपर कप स्पेनिश फुटबॉल में एक सुपर कप टूर्नामेंट है ।

  • यह प्रतियोगिता 1982 से खेली जा रही है।

  • सुपर कप पहले स्पेनिश लीग विजेता और कोपा डेल रे की चैंपियन टीम के बीच खेला जाता था। वर्ष 2020 से अब दोनों प्रतियोगिताओं की उपविजेता टीमें भी इसमें हिस्सा लेती हैं।

By admin: Jan. 17, 2023

5. वायकॉम18 को 951 करोड़ रुपये में मिला ‘डब्ल्यूआईपीएल’ मीडिया अधिकार

Tags: Sports Sports News

Viacom18 gets

16 जनवरी, 2023 को बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह ने ट्विट कर जानकारी दी है कि इस वर्ष 2023 के मार्च अप्रैल से आरंभ होने जा रहे ‘महिला इंडियन प्रीमियर लीग’ (डब्ल्यूआईपीएल) का मीडिया अधिकार वायकॉम 18 (Viacom18) ने प्राप्त किया है।

खबर का अवलोकन

  • वायकॉम 18 ने इसे 951 करोड़ रुपये में 2023 से 2027 तक पांच साल के लिए महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स खरीद लिया है।

  • वायाकॉम 18 को यह डील अगले 5 वर्षों (2023-27) के लिए प्रति मैच मूल्य 7.09 करोड़ रुपये होता है, जो कि काफी आकर्षक है। क्योंकि पाकिस्तान द्वारा आयोजित पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) का प्रति मैच मूल्य 2.44 करोड़ रुपये होता है। 

  • इस सन्दर्भ में उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का प्रति मैच मूल्य 107.5 करोड़ रुपये होता है।

  • महिला इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) का मीडिया अधिकार के लिए 16 जनवरी, 2023 को ऑक्शन प्रक्रिया हुई। डिज्नी+ हॉटस्टार, सोनी-जी और वायकॉम18 इस लीग के मीडिया अधिकारों के लिए बोली लगाने वालों की दौड़ में सबसे आगे थे, जिसे अंत में वायकॉम 18 ने हासिल किया। 

डब्ल्यूआईपीएल में पांच फ्रेंचाइजी 

  • आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी में से पांच ने टाइम्स ऑफ इंडिया से पुष्टि की है कि वे महिला टीम खरीदने के लिए उत्सुक हैं।

  • इनके नाम चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स हैं। सभी डब्ल्यूआईपीएल में एक टीम में निवेश करने में रुचि दिखा रहे हैं।



By admin: Jan. 17, 2023

6. विक्टर और अकाने ने जीता मलेशिया ओपन बैडमिंटन ख़िताब

Tags: Sports Sports News

Badminton title

15 जनवरी 2023 को दो बार के विश्व चैंपियन और गत ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन (डेनमार्क) और विश्व चैंपियन अकाने यामागूची (जापान) ने मलेशिया ओपन बैडमिंटन में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब अपने-अपने नाम किए हैं। 

खबर का अवलोकन

  • डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने पुरुष एकल फाइनल में जापान के कोडाई नाराओका को हराकर लगातार दूसरी बार यह टूर्नमिंट जीता।

  • दूसरी ओर जापान की अकाने ने विश्व नंबर चार दक्षिण कोरिया की 20 वर्षीय खिलाड़ी आन से-यंग को पराजित कर ख़िताब अपने नाम किए हैं। 

  • अब ये खिलाड़ी जनवरी 2023 के अंतिम सप्ताह से होने वाले इंडिया ओपन में भी खिताबी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।

By admin: Jan. 16, 2023

7. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की

Tags: Sports News

भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हराकर क्रिकेट वनडे इतिहास में रनों की हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज की है I 

  • इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में 73 रन ही बना सकी।

  • भारत ने श्रीलंका को 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया।

  • इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था जिसने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।

  • इससे पहले भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत 257 रन की थी, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी।

  • वनडे इतिहास टॉप-5 सबसे बड़ी जीत

टीम

अंतर

खिलाफ

साल

भारत 

317 

श्रीलंका 

2023 

न्यूजीलैंड 

290 

आयरलैंड 

2008 

ऑस्ट्रेलिया 

275 

अफगानिस्तान 

2015 

दक्षिण अफ्रीका 

272 

जिम्बाम्बे 

2010 

दक्षिण अफ्रीका 

258 

श्रीलंका 

2012 

By admin: Jan. 16, 2023

8. विराट कोहली वनडे क्रिकेट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

Tags: Sports News

Virat Kohli

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे मैच के दौरान भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ कर पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

  • तीसरे वनडे मैच में विराट ने 62 रन का आंकड़ा छूते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया।

  • श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने 110 गेंद में नाबाद 166 रन की पारी खेली जिसमें बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए ।

  • वनडे फॉर्मेट में कोहली ने 268 मैचों में 12754 बनाए है जिसमे उन्होंने 46 शतक और 64 अर्धशतक लगाए हैं।

  • वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 18426 रन

  • कुमार संगकारा- 404 मैच, 14234 रन

  • रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 13704 रन

  • सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 13430 रन

  • विराट कोहली- 268 मैच, 12754 रन

  • विराट की अन्य उपलब्धियां -

  • कोहली कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाडी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक लगाए है I 

  • विराट कोहली का घरेलू जमीं पर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को इस मामले पीछे छोड़ा जिनके नाम भारतीय जमीन पर कुल 20 शतक दर्ज हैं।

  • विराट कोहली वनडे क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के कैलिस को पीछे छोड़ा। इस मामले में कोहली से आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर हैं।

By admin: Jan. 16, 2023

9. भारत की अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर ओपन में लड़कियों का अंडर-15 खिताब जीता

Tags: Sports Sports News

India’s Anahat Singh Wins Girls

भारत की अनाहत सिंह ने बर्मिंघम, यू के में, सीजन के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक, ब्रिटिश जूनियर ओपन में गर्ल्स अंडर-15 स्क्वैश खिताब जीता।

खबर का अवलोकन 

  • दिल्ली की अनाहत सिंह ने फाइनल में मिस्र की सोहेला हाजेम को 3-1 से हराया।

  • ब्रिटिश जूनियर ओपन हर साल जनवरी में यूके में आयोजित किया जाता है जहां दुनिया भर के सभी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं।

  • यह जीत अनाहत को ब्रिटिश जूनियर ओपन में सबसे सफल भारतीय खिलाड़ी बनाती है।

  • यह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित स्क्वैश टूर्नामेंट में उनका तीसरा फाइनल था।

  • अनाहत, जिन्होंने अगस्त 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, ब्रिटिश जूनियर ओपन में अपने तीनों प्रदर्शनों में फाइनल में पहुंच गई हैं।

  • उन्होंने तीन प्रदर्शनों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत जीता है जो सभी श्रेणियों में ब्रिटिश जूनियर ओपन में किसी भी भारतीय द्वारा सर्वोच्च पदक तालिका है।

  • उन्होंने लड़कियों की अंडर-17 श्रेणियों में 28-30 दिसंबर, 2022 तक स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित स्कॉटिश जूनियर ओपन भी जीता है।

By admin: Jan. 16, 2023

10. युकी भांबरी और साकेत माइनेनी ने जीता बैंकॉक ओपन टेनिस खिताब

Tags: Sports Sports News

Yuki Bhambri and Saketh Myneni won Bangkok Open tennis title

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के युकी भांबरी और साकेत माइनेनी की जोड़ी ने बैंकाक ओपन का खिताब अपने नाम किया। एटीपी चैलेंजर टूर पर उनका यह एक साथ छठा खिताब है। 

खबर का अवलोकन 

  • जोड़ी के रूप में अपना सातवां फाइनल खेल रहे भांबरी-साकेत ने इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रुंगाकट और ऑस्ट्रेलिया के अकिरा सैंटिलन की जोड़ी को 2-6, 7-6, 14-12 से हराया। 

  • दोनों जोड़ियों के बीच यह मुकाबला एक घंटे 50 मिनट चला। 

  • पिछले वर्ष भारतीय जोड़ी ने छह चैलेंजर फाइनल में जगह बनाई और इसमें से पांच जीते थे। 

  • इस जीत से 28 वर्ष के युकी युगल में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 90 एटीपी रैंकिंग हासिल कर सकते हैं, जबकि 35 साल के साकेत 74वें स्थान पर आ सकते हैं।

  • वे अगली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन-सत्र के पहले ग्रैंड स्लैम-में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जहां उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है।

Date Wise Search