पांचवां खेलो इंडिया यूथ गेम्स मध्य प्रदेश में शुरू हुआ

Tags: Sports Sports News


खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 का पांचवां संस्करण 30 जनवरी को मध्य प्रदेश में शुरू हुआ।

खबर का अवलोकन 

  • केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में इस खेल आयोजन का उद्घाटन किया।

  • इस अवसर पर केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

  • ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर शान ने परफॉर्म किया। शान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स का थीम सॉन्ग गाया। नर्मदा अष्टक पर गायिका नीति मोहन ने प्रस्तुति दी। 

  • ढोल वादक शिवमणि के साथ 100 लोक कलाकारों के समूह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत पर प्रस्तुति दी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

  • खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की जाएगी।

  • पहली बार पानी के खेल अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा होंगे।

  • इसका आयोजन राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में किया जाएगा।

  • नामित आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।

  • इस खेल आयोजन में 8 हजार 500 से अधिक एथलीटों और खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

  • चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जबकि कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स विजेताओं की सूची

संस्करण

मेजबान शहर

विजेता     

    उपविजेता 

2018

नई दिल्ली 

हरियाणा 

महाराष्ट्र 

2019

पुणे 

महाराष्ट्र 

हरियाणा

2020

गुवाहाटी

Maharashtra

हरियाणा

2021

पंचकुला

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search