Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Feb. 12, 2023

1. खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022: महाराष्ट्र पहले स्थान पर, मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर

Tags: Sports Sports News

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का समापन 11 फरवरी को हुआ।

खबर का अवलोकन 

  • महाराष्ट्र 56 स्वर्ण सहित 161 पदक जीतकर पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। जबकि हरियाणा 41 स्वर्ण सहित 128 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

  • मेजबान मध्य प्रदेश 39 स्वर्ण सहित 96 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

  • नौ शहरों में आयोजित इन खेलों में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5 हजार 812 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

  • इन खेलों में लड़कियों की भागीदारी करीब 40 फीसदी रही।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स

  • खेलों की मेजबानी मध्य प्रदेश में 31 जनवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक की गई।

  • पहली बार पानी के खेल अर्थात् कयाकिंग कैनोइंग, कैनो सलाम और फेंसिंग खेलो इंडिया गेम्स के इस संस्करण का हिस्सा थे।

  • इसका आयोजन राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में किया गया।

  • ये आठ मेजबान शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, महेश्वर, मंडला और बालाघाट हैं।

  • चौथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 से 13 जून, 2022 तक पंचकुला (हरियाणा) के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित किया गया, जबकि कुछ मैच चंडीगढ़ में भी खेले गए।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स विजेताओं की सूची

Edition

Host City

Winner

Runner-up

2018

New Delhi

Haryana

Maharashtra

2019

Pune

Maharashtra

Haryana

2020

Guwahati

Maharashtra

Haryana

2021

Panchkula

Haryana

Maharashtra

2022

Bhopal

Maharashtra

Haryana

By admin: Feb. 12, 2023

2. खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022: महाराष्ट्र पहले स्थान पर, मेजबान मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर

By admin: Feb. 11, 2023

3. राष्ट्रपति मुर्मू ने आईसीएआर-राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान, कटक में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस में भाग लिया

Tags: Sports News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 11 फरवरी को ओडिशा के कटक में राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर) में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस में भाग लिया।

खबर का अवलोकन 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी ने मृदा स्वास्थ्य को बचाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी लाने का आह्वान किया है।

  • उन्होंने बायो-फोर्टिफाइड चावल के महत्व को रेखांकित किया क्योंकि चावल बड़ी संख्या में गरीब लोगों के लिए पोषण का एकमात्र स्रोत होता है।

  • उन्होंने वैज्ञानिकों से सूखे, पानी की कमी, मिट्टी के स्वास्थ्य और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान करने के लिए चावल की अधिक से अधिक पर्यावरण के अनुकूल किस्मों को विकसित करने का आह्वान किया।

  • सरकार ने पीडीएस के माध्यम से बायो-फोर्टिफाइड चावल वितरित करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है और इसके लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है।

  • आत्मनिर्भर पैकेज के तहत सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

चावल के बारे में

  • भारत में अधिकांश आबादी के लिए चावल एक मुख्य भोजन है। यह एक खरीफ फसल है। 

  • इसके लिए उच्च तापमान (25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर) और 100 सेमी से ऊपर वार्षिक वर्षा के साथ उच्च आर्द्रता की आवश्यकता होती है।

  • पश्चिम बंगाल प्रमुख चावल उत्पादक राज्य है जहाँ चावल की तीन फसलें उगाई जाती हैं, जिन्हें 'औस', 'अमन' और 'बोरो' कहा जाता है।

  • भारत में कुल फसली क्षेत्र के लगभग एक-चौथाई भाग में चावल की खेती होती है।

  • प्रमुख उत्पादक राज्य: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और पंजाब।

  • चीन के बाद भारत चावल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

By admin: Feb. 10, 2023

4. तीसरा खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुरू

Tags: Sports News

केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया।

खबर का अवलोकन:

  • प्रतियोगिता का आयोजन 10 - 14 फरवरी 2023 तक किया जाएगा I 

  • इसमें देश के 29 राज्यों के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स युवा मामलों और खेल मंत्रालय द्वारा समर्थित है और इसका आयोजन जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ-साथ विंटर गेम्स एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर द्वारा किया जा रहा है।

  • यह खेलो इंडिया विंटर गेम्स का तीसरा संस्करण है। इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में की गयी थी I 

  • पांच दिवसीय प्रतियोगिता में स्नो शू रेस, आइस स्केटिंग, आइस हॉकी, स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग जैसे खेल आयोजित किए जाएंगे। 

  • खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पिछले दो संस्करणों में जम्मू और कश्मीर शीर्ष स्थान पर रहा था। 

By admin: Feb. 8, 2023

5. पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Person in news

हाल ही में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। 

खबर का अवलोकन:

  • कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा राष्ट्रीय चयन समिति का हिस्सा बनाये जाने के बाद संन्यास लेने का फैसला किया।

  • अकमल को हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के आगामी संस्करण के लिए बाबर आजम की अगुवाई वाली टीम पेशावर जाल्मी के लिए बल्लेबाजी सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय कैरियर: 

  • अकमल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ नवंबर 2002 में टेस्ट मैच डेब्यू किया था और उन्होंने वनडे डेब्यू भी नवंबर 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही किया था I 

  • अकमल ने पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया।

  • टेस्ट मैचों में उनके नाम 30.79 की औसत से 2648 रन है जिसमें छह शतक और 12 अर्धशतक शामिल है I 

  • वनडे में 26.1 की औसत से उन्होंने 3236 रन बनाए है जिसमें पांच शतक और 10 अर्धशतक शामिल है I 

  • टी20 में उनके नाम 119.64 के स्ट्राइक रेट से 987 रन हैं।

By admin: Feb. 7, 2023

6. ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Tags: Sports Sports News

ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा की है, इससे ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके 12 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत हो गया है।

खबर का अवलोकन 

  • इससे पहले इस सलामी बल्लेबाज ने पिछले साल सितंबर में 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट मैच भी खेले।

  • फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को 2021 में अपने पहले आईसीसी विश्व टी 20 खिताब के लिए कप्तानी की थी।

  • टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान, फिंच बिग बैश लीग (BBL) में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलना जारी रखेंगे।

  • मेजबान ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2022 टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

  • फिंच ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने 2013 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया था।

  • उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

  • फिंच ने लगभग 39 की औसत से 146 वनडे और 34.28 की औसत और 142.53 की स्ट्राइक-रेट से 103 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले।

  • फिंच ने दो बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है, 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रन और 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ 172 रन का रिकॉर्ड बनाया।

  • एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 76 टी20 और 55 वनडे मैच में कप्तानी की है।

By admin: Feb. 7, 2023

7. ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

By admin: Feb. 6, 2023

8. आईटीबीपी ने राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीता

Tags: Sports News

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप 2023 का खिताब अपने नामकिया है।

खबर का अवलोकन 

  • प्रतियोगिता के 12वां संस्करणका आयोजन लेह के लद्दाख में किया गया है।

  • चैंपियनशिप का आयोजन आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएचएआई) द्वारा किया गया था।

  • आईटीबीपी की टीम ने फाइनल मेंद्दाख स्काउट्स को 1-0 के स्कोर से हराकर लगातार तीसरी बार यह खिताब जीता।

  • दुनिया के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में से एक लद्दाख के आइस हॉकी रिंक में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देश की शीर्ष आइस हॉकी टीमों ने भाग लिया था।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

  • यह 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद, 1962 में स्थापित किया गया था। इसे आमतौर पर चीन की सीमा के साथ हिमालय के पहाड़ों में तैनात किया जाता है।

  • आदर्श वाक्य: शौर्य – दृढ़ता – कर्म निष्ठां

  • मुख्यालय: नई दिल्ली 

  • महानिदेशक: अनीश दयाल सिंह

By admin: Feb. 6, 2023

9. सऊदी अरब 2027 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा

Tags: Sports News

हाल ही में मनामा, बहरीन में आयोजित 33वीं एएफसी कांग्रेस के दौरान सऊदी अरब को 2027 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है I 

खबर का अवलोकन 

  • भारत ने भी 2027 एशिया कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की थी लेकिन बाद में भारत ने अपना नाम वापस ले लिया था I 

एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2027

  • स्लोगन: फॉरवर्ड फॉर एशिया

  • मेजबान शहर: दम्मम, रियाद और जेद्दा

2023 एशियाई फुटबॉल कप

  • 2023 एशियाई फुटबॉल कप का मेजबान देश कतर है। इसका मूल मेजबान चीन था जिसने कोविड-19 की स्थिति के कारण टूर्नामेंट आयोजित करने में असमर्थता व्यक्त की थी।

  • इस टूर्नामेंट में करीब 24 टीमें हिस्सा लेंगी।

  • इसका आयोजन 16 जून से 16 जुलाई 2023 के बीच किया जाएगा I 

एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी)

  • एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) एशियाई फुटबॉल का शासी निकाय है और फीफा की  छह  महाद्वीपीय परिसंघों में से एक है।

  • इसका गठन 1954 में मनीला, फिलीपींस में हुआ था I 

  • वर्तमान में सदस्य -  47

  • मुख्यालय - कुआलालंपुर, मलेशिया

  • एएफसी अध्यक्ष - बहरीन के शेख सलमान बिन अब्राहिम अल खलीफा

By admin: Feb. 6, 2023

10. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए

Tags: Sports Sports News

भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में 5 फरवरी को मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एथलेटिक्स स्पर्धाओं में दो राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड बनाए गए।

खबर का अवलोकन

  • दिल्ली की सोनम ने 6.45.71 मिनट के समय के साथ 200 मीटर स्टीपलचेज़ में एक नया रिकॉर्ड बनाया।

  • वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के सिद्धार्थ चौधरी ने शॉट पुट में 21.04 मीटर का नया रिकॉर्ड बनाया।

  • पुरुषों के युवा शॉटपुट में पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड दीपेंद्र डबास ने 2017 में बनाया था, जब उन्होंने 20.99 मीटर थ्रो किया था।

  • एथलेटिक्स में बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप मध्य प्रदेश ने तथा बालिका वर्ग में महाराष्ट्र ने जीत हासिल की।

  • पदक तालिका में महाराष्ट्र 26 स्वर्ण सहित 79 पदकों के साथ पहले स्थान पर है।

  • हरियाणा 22 स्वर्ण सहित कुल 53 पदकों के साथ दूसरे और मेजबान मध्य प्रदेश 21 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

  • मध्य प्रदेश के नाम भी कुल 53 मेडल हैं। 

Date Wise Search