Current Affairs search results for tag: sports
By admin: Dec. 3, 2022

1. एथलीटों को प्रतिबंधित पदार्थों के साथ दवाओं को सत्यापित करने में मदद करने के लिए नाडा ऐप विकसित करेगा

Tags: Sports Sports News

NADA to develop Apps to assist athletes verify medicines

भारतीय राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) प्रतिबंधित पदार्थों वाली दवाओं को सत्यापित करने के लिए एथलीटों की सहायता के लिए ऐप विकसित कर रही है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • सचिव (खेल), युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार सुजाता चतुर्वेदी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा आयोजित समावेशन कॉन्क्लेव में इस एप्प के बारे में घोषणा की।

  • समावेशन कॉन्क्लेव में भारत और 20 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

  • शोम्बी शार्प, संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर, भारत ने भी सभा को संबोधित किया।

  • नाडा के महानिदेशक और सीईओ रितु सेन ने कहा कि कॉन्क्लेव यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम था कि डोपिंग रोधी कार्यक्रम समावेशी है और विकलांग एथलीट किसी पीछे नहीं हैं।

  • NADA विकलांग खिलाड़ियों के लिए खेल सहित भारतीय खेलों को डोप-मुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के सभी प्रयास कर रहा है।

By admin: Dec. 2, 2022

2. एफआईए ने चीन में लगाए गए कोविड प्रतिबंध के कारण चीनी ग्रां प्री फॉर्मूला वन 2023 को रद्द कर दिया

Tags: place in news Sports

FIA cancels the Chinese Grand Prix Formula One 2023

एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी एल ऑटोमोबाइल) या फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल , जो फॉर्मूला वन या एफ1 मोटर रेसिंग चैंपियनशिप का आयोजन करता है, ने देश में लगाए गए कोविड संबंधित प्रतिबंध के कारण चीनी ग्रैंड प्रिक्स 2023 को रद्द कर दिया है।

यह रेस 16 अप्रैल 2023 को शंघाई में आयोजित होने वाली थी। पिछली बार चीन में एफ 1  रेस 2019 में हुई थी।

चीन के कईशहरों में हजारों लोग सरकार की सख्त शून्य कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। चीन में बढ़ते रिकॉर्ड दैनिक वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और चीन के सरकार ने कई शहरों में तालाबंदी लगा दिया है ।

एफ 1का नया सीजन 5 मार्च 2023 को बहरीन से शुरू होगा। 2023 सीजन में रिकॉर्ड 24 रेस होंगी जिसमें चीनी रेस भी शामिल है।

फॉर्मूला वन (एफ 1 ) :

  • फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप सीज़न में मोटर कार रेस की एक श्रृंखला है, जिसे ग्रां प्री के रूप में जाना जाता है।
  • यह एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी एल ऑटोमोबाइल) या फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • माइकल शूमाकर और लुईस हैमिल्टन ने सबसे अधिक विश्व ड्राइवर्स चैंपियनशिप का रिकॉर्ड बनाया है, दोनों ने सात बार  खिताब जीता है।
  • फॉर्मूला वन  विश्व चैंपियन 2022: रेड बुल टीम के मार्क वेरस्टैपेन
  • एफआईए मुख्यालय - पेरिस,फ्रांस

By admin: Dec. 2, 2022

3. शेल्डन जैक्सन और जानी के शानदार प्रदर्शन ने सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी 2022-23 जीतने में मदद की

Tags: place in news Sports

Vijay Hazare trophy 2022-23

शेल्डन जैक्सन (133 रन)  की शानदार शतकीय पारी  और चिराग जानी की  हैट्रिक (43 रन पर 3 विकेट) ने सौराष्ट्र को गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में महाराष्ट्र को अपना दूसरा विजय हजारे ट्रॉफी खिताब (2022-23) जीतने में मदद की।

सौराष्ट्र ने 2007-08 में पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

हिमाचल प्रदेश 2021-22 का विजेता था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए, महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 248 रन बनाए, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट में पांच मैचों में चौथे शतक की मदद से महाराष्ट्र ने 9 विकेट पर 248 रन बनाए। रुतुराज ने 108 रन बनाए।सौराष्ट्र ने 46.3 ओवर में 5 विकेट पर 249 रन बनाए।

शेल्डन जैक्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे जबकि रुतुराज गायकवाड़ को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

विजय हजारे ट्रॉफी

विजय हजारे ट्रॉफी का नाम एक प्रसिद्ध भारतीय बल्लेबाज विजय हजारे के नाम पर रखा गया। यह एक वार्षिक घरेलू सीमित ओवरों की क्रिकेट घरेलू प्रतियोगिता है। इसका आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा किया जाता है।

टूर्नामेंट 2002-03 सीज़न में शुरू किया गया था।

पांच बार ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु सबसे सफल टीम है।

By admin: Dec. 2, 2022

4. नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा

Tags: Sports Sports News

Third T20 World Cup cricket tournament for Blind to be held in India

नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट भारत में 5 से 17 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व कप 2022 के भाग लेने वाले देश ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत हैं।

  • टूर्नामेंट में सभी देशों से लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे और भारत के नौ शहरों में कुल 24 मैच होंगे।

  • विश्व विकलांगता दिवस समारोह को सार्वभौमिक रूप से चिह्नित करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

  • वर्ल्ड कप का उद्घाटन 5 दिसंबर को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में होगा।

  • भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं।

नेत्रहीनों के लिए टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में

  • विकलांगों के लिए क्रिकेट विश्व कप समर्थनम ट्रस्ट के सहयोग से क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की एक पहल है।

  • इस चैंपियनशिप का आयोजन 2012 से किया जा रहा है।

  • अपनी स्थापना के बाद से समर्थनम ट्रस्ट ने 30,000 से अधिक दृष्टिबाधित मैचों का आयोजन किया है।

By admin: Dec. 2, 2022

5. नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा

Tags: Sports Sports News

Third T20 World Cup cricket tournament for Blind to be held in India

नेत्रहीनों के लिए तीसरा टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट भारत में 5 से 17 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • विश्व कप 2022 के भाग लेने वाले देश ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत हैं।

  • टूर्नामेंट में सभी देशों से लगभग 150 खिलाड़ी भाग लेंगे और भारत के नौ शहरों में कुल 24 मैच होंगे।

  • विश्व विकलांगता दिवस समारोह को सार्वभौमिक रूप से चिह्नित करने के लिए टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

  • वर्ल्ड कप का उद्घाटन 5 दिसंबर को गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल इंडोर स्टेडियम में होगा।

  • भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं।

नेत्रहीनों के लिए टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में

  • विकलांगों के लिए क्रिकेट विश्व कप समर्थनम ट्रस्ट के सहयोग से क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) की एक पहल है।

  • इस चैंपियनशिप का आयोजन 2012 से किया जा रहा है।

  • अपनी स्थापना के बाद से समर्थनम ट्रस्ट ने 30,000 से अधिक दृष्टिबाधित मैचों का आयोजन किया है।

By admin: Dec. 1, 2022

6. नाडा इंडिया 2 दिसंबर 2022 को विकलांग एथलीटों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहली बार समावेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा

Tags: Sports Summits

NADA India to host Inclusion Conclave

भारत पहली बार एक समावेशन कॉन्क्लेव की मेजबानी करेगा जो विकलांग एथलीटों के लिए डोपिंग रोधी शिक्षा और प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगा । वाडा  (वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी) एशिया-ओशिनिया कार्यालय की मदद से नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (नाडा) द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव 2 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

कॉन्क्लेव एंटी डोपिंग पर एक नीति और कानूनी ढांचा विकसित करने के साथ-साथ विकलांग एथलीटों को डोपिंग रोधी प्रक्रिया और नियंत्रण पर शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

एथलीटों द्वारा खेलों में अपने प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए अनाधिकृत दवाओं का उपयोग करना  डोपिंग  कहलाता है ।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी या नाडा

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) एक राष्ट्रीय संगठन है जो देश में खेलों के सभी रूपों में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम को बढ़ावा देने, समन्वय करने और निगरानी करने के लिए जिम्मेदार है। यह विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी का सदस्य है।

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी  की स्थापना 24 नवंबर, 2005 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के तहत की गई थी।

नाडा के महानिदेशक: रितु सैन

मुख्यालय: नई दिल्ली

By admin: Nov. 30, 2022

7. फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट पुरुषों के विश्व कप में पहली महिला रेफरी होंगी

Tags: Sports Person in news

Stephanie Frappart of France to be first woman referee at men's World Cup

फीफा ने 29 नवंबर 2022 को घोषणा की है कि फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट पुरुषों के विश्व कप मैच में रेफरी करने वाली पहली महिला होंगी। वह 2 दिसंबर 2022 को ग्रुप ई में जर्मनी और कोस्टा रिका के बीच खेले जाने वाले मैच कीरेफरी होंगी।

कतर में हो  रहे टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 36  रेफरी में से तीनरेफरी महिला हैं ।फ्रांस की स्टेफनी फ्रापार्ट के अलावा रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की योशिमी यामाशिता तीन महिला रेफरी हैं ।

स्टेफनी फ्रापार्ट  2019 में फ्रांस की लीग 1 में रेफरी करने वाली पहली महिला थीं, उसी वर्ष उन्होंने अपने देश में हुएमहिला विश्व कप फाइनल की कमान भी  संभाली थी।

फ्रापार्ट ने 2020 में चैंपियंस लीग और फिर पिछले सीजन में फ्रेंच कप फाइनल में  रेफरी करने से पहले लिवरपूल और चेल्सी के बीच 2019 यूईएफए सुपर कप फाइनल में भी रेफरी  किया था।

फीफा विश्व कप 2022 कतर में 20 नवंबर से 18 दिसंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

By admin: Nov. 29, 2022

8. सरकार ने वर्ष 2021 के लिए “तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार” की घोषणा की

Tags: Sports Awards Person in news

“Tenzing Norgay National Adventure Awards’ for year 2021

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के विजेताओं के नाम की घोषणा की है। मंत्रालय ने 14 नवंबर 2022 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं सूची की घोषणा की थी लेकिन तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं के नाम घोषित नहीं किए गए थे।

पुरस्कार विजेता और श्रेणी

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड: ग्रुप कैप्टन भवानी सिंह सम्याल

साहसिक भूमि  श्रेणी  : नैना धाकड़

साहसिक जल श्रेणी: शुभम धनंजय वनमल

साहसिक हवाई श्रेणी के लिए किसी को नहीं चुना गया है ।

उन्हें 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अन्य राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के विजेताओं के साथ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

उन्हें प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि 15-15 लाख रुपये दी जाएगी।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार

इसकी स्थापना 1994 में तेनजिंग नोर्गे की याद में की गई थी। वह नेपाली मूल के एक भारतीय हैं जिन्होंने 29 मई 1953 को न्यूजीलैंड के एक पर्वतारोही  एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट फतह किया था।

यह पुरस्कार पर्वतारोहण, स्काइडाइविंग, खुले पानी में तैराकी जैसे साहसिक खेलों में दिया जाता है।

By admin: Nov. 28, 2022

9. रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Tags: Sports Sports News

Rituraj Gaikwad smashes 7 sixes in an over to make world record

महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 नवंबर को विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में एक ओवर में 7 छक्के लगाने वाले लिस्ट-ए क्रिकेट में दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैंI

महत्वपूर्ण तथ्य

  • गायकवाड़ ने अहमदाबाद में उत्तर प्रदेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया।

  • वह 159 गेंद पर 220 रन बनाकर नाबाद रहे. यह उनका लिस्ट-ए क्रिकेट का पहला दोहरा शतक है, इससे पहले नाबाद 187 रन उनका बेस्ट स्कोर था।

  • यह उनका विजय हजारे ट्रॉफी की अंतिम 8 पारियों में छठा शतक भी है।

  • मैच में महाराष्ट्र ने उप्र के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 330 रन का स्कोर खड़ा किया।

  • पारी के 49वें ओवर में उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह पर 7 छक्के सहित 43 रन बटोरेI 

  • पहली गेंद पर ऋतुराज ने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा, दूसरी गेंद पर भी उन्होंने स्ट्रेट छक्का जड़ा, तीसरी गेंद पर लेग साइड पर छक्का लगाकर हैट्रिक पूर की, चौथी और 5वीं गेंद पर उन्होंने मिड ऑफ पर छक्का लगाया, 5वीं गेंद नोबॉल भी रहीI

  • यह लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर है, जिसमें कुल 43 रन बनेI 

  • एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में सर गारफील्ड सोबर्स, रवि शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज सिंह, रॉस व्हाइटली, हज़रतउल्ला ज़ज़ई, लियो कार्टर, किरोन पोलार्ड और थिसारा परेरा  का नाम शामिल है।

By admin: Nov. 28, 2022

10. रितुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

Date Wise Search