Current Affairs search results for tag: person-in-news
By admin: Nov. 22, 2022

1. हरकीरत सिंह पहले पगड़ीधारी सिख जो कनाडा के ब्रैम्पटन शहर के डिप्टी मेयर नियुक्त किये गए

Tags: Person in news International News


कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन शहर को हरकीरत सिंह की नियुक्ति के साथ ही अपना पहला पगड़ीधारी सिख डिप्टी मेयर मिल गया है। ब्रैम्पटन सिटी काउंसिल की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वार्ड 9 और 10 का प्रतिनिधित्व करने वाले हरकीरत सिंह को 2022-26 से डिप्टी मेयर नियुक्त किया गया है। डिप्टी मेयर( उप महापौर) नगर परिषद और अन्य समिति की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं और मेयर (महापौर) की अनुपस्थिति या अनुपलब्ध होने पर मेयर की ओर से औपचारिक और नागरिक कार्यक्रम कर्तव्यों को ग्रहण करते हैं।

पार्षद के रूप में भूमिका से पहले वे पील डिस्ट्रिक्ट स्कूल बोर्ड में स्कूल ट्रस्टी के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं

वर्तमान कनाडाई संसद में 18 सांसद सिख हैं। वर्तमान में हरजीत सज्जन, बर्दीश चग्गर दो सिख हैं जो कनाडा में जस्टिन ट्रूडो सरकार में मंत्री हैं।


By admin: Nov. 21, 2022

2. प्रोफेसर वेणु गोपाल अचंता वजन और माप के लिए अंतर्राष्ट्रीय समिति के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले 7वें भारतीय बने

Tags: place in news Person in news

International Committee for Weight and Measures

प्रोफेसर वेणु गोपाल अचंता, निदेशक, सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली को बाट और माप की अंतर्राष्ट्रीय समिति (सीआईपीएम) के सदस्य के रूप में चुना गया है।  बाट और माप पर 27वें आम सम्मेलन (सीजीपीएम) की बैठक 15-18 नवंबर, 2022 को पेरिस, फ्रांस में आयोजित की गई थी।

प्रोफेसर अचंता विभिन्न देशों से चुने गए 18 सदस्यों में से एक हैं और वे सीआईपीएम के लिए चुने जाने वाले 7वें भारतीय हैं। सीआईपीएम के सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय डॉ. के.एस. कृष्णन थे जो  सीएसआईआर-एनपीएल के संस्थापक निदेशक भी थे। निर्वाचित होने वाले अंतिम भारतीय प्रो. ई.एस.आर. गोपाल थे।

वर्तमान में, 64 देश सीजीपीएम के सदस्य हैं और हर 4 साल में इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ वेट्स एंड मेजर्स (बीआईपीएम) की फ्रांस में बैठक होती है।

सीआईपीएम एक सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय समिति है जो वजन और माप पर सामान्य सम्मेलन (सीजीपीएम) के तहत काम करती है। इसे पेरिस में 20 मई 1875 को हस्ताक्षरित मीटर कन्वेंशन के तहत स्थापित किया गया था। यह इंटरनेशनल सिस्टम ऑफ यूनिट्स के विकास और कार्यान्वयन के लिए जिम्मेदार है जिसे सार्वभौमिक रूप से SI के रूप में संक्षिप्त किया गया है।

सीएसआईआर-एनपीएल, भारत का राष्ट्रीय माप विज्ञान संस्थान 4 जनवरी, 1947 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा स्थापित किया गया था। भारत सरकार ने 1956 में पहली बार "मानक बाट और माप अधिनियम" को अधिनियमित किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक नागरिक के पास एसआई इकाइयों के आधार पर वजन और माप के समान मानकों तक पहुंच हो। भारत 1957 में सीजीपीएम का सदस्य बना।

फुल फॉर्म

सीजीपीएम/CGPM:कांफ्रेंस ओन वैट एंड मेजर्स ( Conference on Weights and Measures)

सीआईपीएम /CIPM: इंटरनेशनल कमिटी फॉर  वैट एंड मेजर्स (International Committee for Weights and Measures)

बीआईपीएम/ BIPM:  इंटरनेशनल ब्यूरो ऑफ वेट्स एंड मेजर्स (International Bureau of Weight and Measure )


By admin: Nov. 21, 2022

3. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव को राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया

Tags: Person in news International News

Kassym-Jomart Tokayev of Kazakhstan re-elected

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव को कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया है। कजाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने 20 नवंबर 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 81.31% वोट हासिल किए हैं ।

कासिम-जोमार्ट टोकायव 29 मार्च 2019 को  कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबायेव के इस्तीफे के बाद कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। 6 सितंबर 2022 को कजाकिस्तान के संविधान में संशोधन किया गया और राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल से बढ़ाकर साल कर दिया गया और एक व्यक्ति केवल एक बार कजाकिस्तान का राष्ट्रपति बन सकता है।चूंकि संविधान संशोधन को एक नया संविधान माना जा रहा है। इसीलिए तोकायेव 20 नवंबर 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के योग्य हो गए। राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले के कार्यकाल की गणना नहीं की जा रही है।

 कजाकिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था, जो सोवियत संघ के विघटन के बाद 16 दिसंबर 1991 को स्वतंत्रता हो गया।

यह मध्य एशिया में स्थित है। यह मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है।

राजधानी: अस्ताना

मुद्रा: तेंगे (Tenge)


By admin: Nov. 21, 2022

4. नोवाक जोकोविच ने छठा एटीपी फाइनल खिताब जीता

Tags: Sports Person in news

Novak Djokovic wins his record 6th ATP finals title

सर्बिया के  नोवाक जोकोविच ने 20 नवंबर 2022 को फाइनल में नॉर्वेजियन खिलाड़ी कैस्पर रुड को हराकर ट्यूरिन, इटली में अपना छठा एटीपी फाइनल खिताब जीता। एटीपी फाइनल वर्ष 2022 के लिए एटीपी कैलेंडर के अंत का प्रतीक है।

इस जीत के साथ जोकोविच ने छठे एटीपी फाइनल्स में स्विस दिग्गज रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 21 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता जोकोविच  35 साल की उम्र में एटीपी फाइनल के सबसे उम्रदराज चैंपियन भी बने।

पुरुष युगल खिताब

राजीव राम (संयुक्त राज्य अमेरिका) और जो सैलिसबरी (ब्रिटिश) ने टोक्यो ओलंपिक 2020 चैंपियन निकोला मेक्टिक और मेट पैविक की क्रोएशियाई जोड़ी को फाइनल में हराया।

स्पेन के कार्लोस अलकराज ने सीजन का अंत सबसे कम उम्र के एटीपी नंबर खिलाड़ी के रूप में किया।

एटीपी फाइनल्स सीजन के अंत में होने वाला पुरुष टेनिस टूर्नामेंट है जो 13-20 नवंबर 2022 तक ट्यूरिन के एक हार्ड कोर्ट में खेला गया था।

यह एकल का 53वां संस्करण और युगल खिताब का 48वां संस्करण था।

एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल (एटीपी) रैंकिंग में शीर्ष रैंक वाले खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है।


By admin: Nov. 20, 2022

5. कार्लोस सौरा और चिरंजीवी को 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2022 में सम्मानित किया गया

Tags: Festivals place in news Awards Person in news


प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा और तेलुगु फिल्म सुपरस्टार चिरंजीवी को 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में सम्मानित किया गया। पणजीगोवा में आयोजित होने वाले 53वें IFFI का उद्घाटन 20 नवंबर 2022 को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा किया गया था।

20-28 नवंबर 2022 तक पणजी में आयोजित होने वाले 53वें आईएफएफआई का आयोजन नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एंड एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा द्वारा किया जा रहा है।

सत्यजीत रे लाइफटाइम अवार्ड

प्रसिद्ध स्पेनिश फिल्म निर्देशक कार्लोस सौरा को प्रतिष्ठित सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी बेटी अन्ना सौरा ने आईएफएफआई 53 के उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता की ओर से पुरस्कार स्वीकार किया। 

उन्हें डेप्रिसा के लिए बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए गोल्डन बीयर, ला काज़ा और पेपरमिंट फ्रैपे के लिए दो सिल्वर बीयर, कारमेन के लिए बाफ्टा और कान्स में तीन पुरस्कारों सहित कई अन्य पुरस्कार मिले हैं।  

2022 के लिए आईएफएफआई इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड

अभिनेता निर्माता चिरंजीवी कोनिडेला को 2022 के लिए आईएफएफआई इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया है।चिरंजीवी ने तेलुगु में 150 से अधिक फीचर फिल्मों के साथ-साथ हिंदी, तमिल और कन्नड़ में कुछ फिल्मों में अभिनय किया।

उन्हें तेलुगु सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक माना जाता है।

भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए 2006 में  उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

वहीदा रहमान, रजनीकांत, इलैयाराजा, एसपी बालासुब्रह्मण्यम, अमिताभ बच्चन, सलीम खान, बिस्वजीत चटर्जी, हेमा मालिनी और प्रसून जोशी जैसे फिल्मी दिग्गजों को पहले इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


By admin: Nov. 20, 2022

6. मैक्स वेरस्टैपेन ने अपनी टीम रेड बुल के लिए अबू धाबी एफ1 ग्रैंड प्रिक्स जीता

Tags: Sports Person in news


वर्तमान फॉर्मूला वन (एफ 1) विश्व चैंपियन, रेड बुल टीम के मैक्स वेरस्टैपेन ने 20 नवंबर 2022 को अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एफ1 के इस साल के आखरी रेस को जीत लिया। यह उनका 2022 सीजन का 15वां खिताब था। उन्होंने विश्व एफ1 चैंपियन के रूप में 2022 सीज़न भी समाप्त किया जो कि उनका दूसरा एफ1 विश्व चैम्पियनशिप खिताब है। उन्होंने 2021 में अपना पहला एफ 1 विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता था ।

हॉलैंड के 25 वर्षीय मैक्स वेरस्टैपेन ने एफ1 के इतिहास में कई रिकॉर्ड भी बनाए है। उनके कुछ रिकॉर्ड इस प्रकार हैं

  • उनके नाम एक सीजन में अधिकतम 15 रेस जीतने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने सात बार के विश्व चैंपियन माइकल शूमाकर (2004 सीज़न) और चार बार के विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेट्टेल (2013 सीज़न) द्वारा संयुक्त रूप से एक सीज़न में 13 रेस जीत के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
  • वेरस्टैपेन ने एक ही सीज़न में सबसे अधिक अंक, 454 हासिल करने का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया । इससे पहले, यह रिकॉर्ड सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन के पास था, जिन्होंने 2019 में अपने चैंपियनशिप-विजेता सीज़न के दौरान 413 अंक अर्जित किए थे।

F1 2022 सीज़न की दौड़ और विजेता

ग्रैंड प्रिक्स

तिथि (2022 में)

विजेता ड्राईवर

विजेता टीम

बहरीन

20 मार्च

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

सऊदी अरब

27 मार्च

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

ऑस्ट्रेलिया (मेलबोर्न)

10 अप्रैल

चार्ल्स लेक्लेर

फेरारी

एमिलिया रोमाग्ना (इटली)

24 अप्रैल

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

मियामी, यू.एस

8 मई

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

स्पेन (बार्सिलोना)

22 मई

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

मोनाको

29 मई

एस पेरेज़

रेड बुल

अज़रबैजान (बाकू)

12 जून

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

कनाडा

19 जून

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

ग्रेट ब्रिटेन (सिल्वरस्टोन सर्किट)

3 जुलाई

सी सैंज

फेरारी

ऑस्ट्रिया

10 जुलाई

चार्ल्स लेक्लेर

फेरारी

फ्रांस

24 जुलाई

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

हंगरी

31 जुलाई

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

बेल्जियम

28 अगस्त

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

नीदरलैंड

4 सितंबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

इटली

11  सितंबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

सिंगापुर

2 अक्टूबर

एस पेरेज़

रेड बुल

जापान

9 अक्टूबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

संयुक्त राज्य अमेरिका

23 अक्टूबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

मेक्सिको

30अक्टूबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

ब्राज़िल

13 नवंबर

जी रसेल

मर्सिडीज

आबू धाबी

20 नवंबर

मैक्स वेरस्टैपेन

रेड बुल

रूसी ग्रैंड प्रिक्स रद्द कर दिया गया था

फॉर्मूला वन (F1) :

  • फॉर्मूला वन विश्व चैम्पियनशिप सीज़न में मोटर कार रेस की एक श्रृंखला है, जिसे ग्रां प्री के रूप में जाना जाता है।
  • यह एफआईए (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी एल ऑटोमोबाइल) या फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • माइकल शूमाकर और लुईस हैमिल्टन ने सबसे अधिक विश्व ड्राइवर्स चैंपियनशिप का रिकॉर्ड बनाया है, दोनों ने सात बार  खिताब जीता है।
  • फॉर्मूला वन  विश्व चैंपियन 2022: रेड बुल टीम के मार्क वेरस्टैपेन
  • एफआईए मुख्यालय - पेरिस,फ्रांस


By admin: Nov. 20, 2022

7. असम के सिलचर में पूर्वोत्तर के पहले यूनानी चिकित्सा क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया गया

Tags: place in news Person in news State News


केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 20 नवंबर 2022 को सिलचरअसम में क्षेत्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आरआरआईयूएम) के अत्याधुनिक परिसर का उद्घाटन किया। यह उत्तर-पूर्व में पहला यूनानी चिकित्सा क्षेत्रीय केंद्र है। यह नया परिसर 3.5 एकड़  क्षेत्र में फैला हुआ है इसका 48 करोड़ रुपये के निवेश के साथ निर्माण किया गया।

आरआरआईयूएम का नव निर्मित परिसर, जो यूनानी चिकित्सा में अनुसंधान के लिए शीर्ष सरकारी संगठन, केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरयूएम) के अधीन होगा,

आरआरआईयूएम रोगी देखभाल सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के अलावा, यूनानी चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं, मौलिक और व्यावहारिक, और उत्तर पूर्व में अधिक प्रचलित बीमारियों पर वैज्ञानिक अनुसंधान करने पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। केंद्र कार्डियक, पल्मोनरी, स्ट्रोक, कैंसर और मधुमेह जैसे गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के रोगियों की जांच के लिए भी कार्य करेगा।

यूनानी चिकित्सा पद्धति

यूनानी चिकित्सा पद्धति की उत्पत्ति यूनान से हुई है। इस प्रणाली की जड़ें मिस्र और मेसोपोटामिया तक विस्तृत हैं। इसे बाद में अरबों द्वारा अपनाया गया , और उनके द्वारा विकसित और बेहतर किया गया ।

यूनानी चिकित्सा पद्धति भारत में आठवीं शताब्दी में अरबों द्वारा शुरू की गई थी।

भारत में यूनानी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए, भारत सरकार ने केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (सीसीआरयूएम) की स्थापना की। अब यह आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी) के अंतर्गत आता है।

By admin: Nov. 20, 2022

8. गौतम अडानी को उम्मीद है कि भारत 2050 तक दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा

Tags: Economy/Finance Person in news

Gautam Adani expects India to become

मुम्‍बई में आयोजित 21 वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ अकाउंटेंट्स(डब्ल्यूसीओए) 2022 में बोलते हुए, उन्‍होंने कहा कि देश को जीडीपी का पहला ट्रिलियन डॉलर हासिल करने में 58 साल लगे, अगले ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 12 साल और तीसरा ट्रिलियन डॉलर हासिल करने में पांच साल लगे।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुताबिक 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 3.18 लाख करोड़ डॉलर की थी। आईएमएफ को उम्मीद है कि 2027-28 में भारतीय अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।

गौतम अडानी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि "अगले दशक के भीतर, भारत हर 12 से 18 महीनों में अपने सकल घरेलू उत्पाद में एक ट्रिलियन डॉलर जोड़ना शुरू कर देगा , जिससे भारत संभवतः 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और 45 ट्रिलियन की शेयर बाजार पूंजीकरण का लक्ष्य हासिल कर लेगा।

वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था $23 ट्रिलियन है, और उसका  शेयर बाजार पूंजीकरण $45 से 50 ट्रिलियन तक है।

अडानी समूह, जिसका बंदरगाह-से-ऊर्जा समूह तक का कारोबार है और अगले दशक में एक नई ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में $70 बिलियन का निवेश कर रहा है, ने कहा कि भारत 2050 तक शुद्ध हरित-ऊर्जा निर्यातक बन सकता है।


By admin: Nov. 20, 2022

9. दिग्गज अभिनेत्री तबस्सुम नहीं रहीं

Tags: Person in news

Veteran actress Tabassum no more

अनुभवी और  लोकप्रिय अभिनेत्री तबस्सुम जिनको कई हिंदी फिल्मों में एक बाल कलाकार के रूप में और दूरदर्शन के लोकप्रिय टॉक शो 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन' की मेजबानी के लिए जाना जाता है इनका  19 नवंबर 2022 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

1944 में मुंबई में अयोध्यानाथ सचदेव और असगरी बेगम के घर जन्मीं तबस्सुम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 1947 में आई फिल्म 'नरगिस' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त उन्हें इंडस्ट्री में 'बेबी तबस्सुम' के नाम से जाना जाता था।

1960 के ऐतिहासिक महाकाव्य 'मुगल-ए-आज़म' जिसमें पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार और मधुबाला ने अभिनय किया था। इसमें उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई थी ।

By admin: Nov. 20, 2022

10. अमित शाह ने नई दिल्ली में 'नो मनी फॉर टेरर' पहल में काउंटर टेरर फाइनेंसिंग के लिए एक स्थायी सचिवालय का प्रस्ताव रखा

Tags: place in news Summits Person in news

’No Money for Terror'

19 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में आयोजित  तीसरे 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन के समापन सत्र में बोलते हुए भारतीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंक के वित्तपोषण का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित करने वाले संस्थानों के लिए एक स्थायी सचिवालय का प्रस्ताव रखा, जो आतंकवाद के लिए नो मनी फॉर टेररिज्म’ पहल पर आधारित है। 

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि "दुनिया भर में अपराधी हर साल 2 ट्रिलियन डॉलर से 4 ट्रिलियन डॉलर के करीब मनी लॉन्डरिंग करते हैं। इसका एक बड़ा हिस्सा आतंकवाद को बढ़ावा देने में चला जाता है।

हालाँकि, सम्मेलन में भाग लेने वाले कई प्रतिनिधियों को लगता है कि यह अन्य अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी निकाय वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) का प्रतिरूप होगा ।

सम्मेलन के तीसरे संस्करण में कुल 72 देशों और करीब 15 बहुपक्षीय आतंकवाद विरोधी संगठनों ने भाग लिया। चीन सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ और पाकिस्तान को आमंत्रित नहीं किया गया था।

श्रीलंका और जमैका ने सालाना सम्मेलन को संस्थागत बनाने का आह्वान किया है।

नो मनी फॉर टेरर' की पहली बैठक 2018 में पेरिस, फ्रांस में और दूसरी 2019 में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुई थी।


Date Wise Search