Current Affairs search results for: "Kazakhstan renames its capital to Astana again and bars second term for President"
By admin: Nov. 21, 2022

1. कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव को राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया

Tags: Person in news International News

Kassym-Jomart Tokayev of Kazakhstan re-elected

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायव को कजाकिस्तान के राष्ट्रपति के रूप में फिर से निर्वाचित किया गया है। कजाकिस्तान चुनाव आयोग के अनुसार, उन्होंने 20 नवंबर 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 81.31% वोट हासिल किए हैं ।

कासिम-जोमार्ट टोकायव 29 मार्च 2019 को  कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबायेव के इस्तीफे के बाद कजाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। 6 सितंबर 2022 को कजाकिस्तान के संविधान में संशोधन किया गया और राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल से बढ़ाकर साल कर दिया गया और एक व्यक्ति केवल एक बार कजाकिस्तान का राष्ट्रपति बन सकता है।चूंकि संविधान संशोधन को एक नया संविधान माना जा रहा है। इसीलिए तोकायेव 20 नवंबर 2022 को हुए राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के योग्य हो गए। राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले के कार्यकाल की गणना नहीं की जा रही है।

 कजाकिस्तान सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था, जो सोवियत संघ के विघटन के बाद 16 दिसंबर 1991 को स्वतंत्रता हो गया।

यह मध्य एशिया में स्थित है। यह मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है।

राजधानी: अस्ताना

मुद्रा: तेंगे (Tenge)


By admin: Oct. 13, 2022

2. मीनाक्षी लेखी ने अस्ताना में छठी सीआईसीए शिखर बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

Tags: place in news Summits International News

केंद्रीय विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 12-13 अक्टूबर 2022 को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों (सीआईसीए) शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ के बयान का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार के लिए सीआईसीए का दुरुपयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों (सीआईसीए)

एशिया में सहभागिता और विश्वास निर्माण उपायों (सीआईसीए) एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय मंच है।

सीआईसीए का विचार पहली बार कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नज़रबायेव द्वारा 5 अक्टूबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 47 वें सत्र में प्रस्तावित किया गया था।

भारत, चीन, पाकिस्तान सहित 27 देश सीआईसीए के सदस्य हैं।

सीआईसीए की शिखर बैठक

पहली शिखर बैठक 4 जून 2022 को कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित की गई थी। इसमें प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भाग लिया था।

दूसरा सीआईसीए शिखर सम्मेलन 17 जून, 2006 को अलमाटी, कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था

तीसरा सीआईसीए शिखर सम्मेलन 8 जून 2010 को इस्तांबुल, तुर्की में आयोजित किया गया था

चौथा सीआईसीए शिखर सम्मेलन, 21 मई 2014 को शंघाई, चीन में आयोजित किया गया था

पांचवां सीआईसीए शिखर सम्मेलन 15 जून 2019 को ताजिकिस्तान के दुशांबे में आयोजित किया गया था।

फुल फॉर्म

सीआईसीए/ CICA : कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स एंड इंटरेक्शन इन एशिया (Conference on Interaction and Confidence Building Measures in Asia )

By admin: Sept. 18, 2022

3. कजाकिस्तान ने अपनी राजधानी का नाम फिर से अस्ताना रखा और राष्ट्रपति के दूसरा कार्यकाल पर रोक

Tags: place in news International News

कजाकिस्तान की संसद ने देश की राजधानी का नाम अस्ताना वापस करने के लिए 16 सितंबर 2022 को संविधान में संशोधन करने के लिए मतदान किया। साथ ही संविधान में संशोधन कर राष्ट्रपति के  कार्यकाल को भी बढ़ाया  गया तथा  किसी व्यक्ति को एक से अधिक बार राष्ट्रपति बनने पर रोक लगा  दिया।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

राष्ट्रपति का कार्यकाल :

  • राष्ट्रपति का कार्यकाल वर्तमान पांच वर्षों से बढ़ाकर सात वर्ष कर दिया गया है।
  • साथ ही एक व्यक्ति केवल एक ही  बार कजाकिस्तान का राष्ट्रपति बन सकता है। इससे पहले एक व्यक्ति अधिकतम दो बार लगातार राष्ट्रपति बन सकता था।

राजधानी का नामकरण :

  • इसने राजधानी का नाम नूर-सुल्तान से अस्ताना में बदलने के लिए एक संवैधानिक संशोधन भी पारित किया।
  • 1991 में एक स्वतंत्र देश बनने के बाद कजाकिस्तान ने 1997 में अपनी राजधानी को अल्माटी से अस्ताना स्थानांतरित कर दिया। सोवियत काल में अस्ताना को त्सेलिनोग्राड कहा जाता था।
  • बाद में जब कजाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति नूर सुल्तान नज़रबायेव ने 2019 में लगभग तीस वर्षों तक सत्ता में रहने के बाद इस्तीफा दे दिया, तो उनके उत्तराधिकारी  कसीम-जोमार्ट टोकायेव ने पूर्व नेता के सम्मान में अस्ताना का नाम बदलकर नूर-सुल्तान कर दिया था ।
  • हालांकि, अब फिर से नाम बदलकर अस्ताना कर दिया गया है।

कजाकिस्तान की संसद :

  • कजाकिस्तान की संसद द्विसदनीय है। इसमें उच्च सदन को  सीनेट और निचले  सदन को नेशनल असेंबली (मज़िलिस) कहते हैं ।

कजाकिस्तान गणराज्य :

  • कजाकिस्तान, सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था, जो सोवियत संघ के विघटन के बाद 16 दिसंबर 1991 को स्वतंत्रता हो गया ।
  • यह मध्य एशिया में स्थित है। यह मध्य एशिया का सबसे बड़ा देश और दुनिया का 9वां सबसे बड़ा देश है।
  • इसमें बैकोनूर कोस्मोड्रोम है, जो दुनिया का पहला स्पेसपोर्ट है। सोवियत संघ यहीं से अपना स्पेस रॉकेट लॉन्च करता था।
  • पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा को 3 अप्रैल 1984 को सोवियत सोयुज टी-11 रॉकेट से यहां से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।
  • अब इसे रूसियों को पट्टे पर दिया गया है।
  • राजधानी: अस्ताना
  • मुद्रा: तेंगे (Tenge)
  • राष्ट्रपति : कसीम-जोमार्ट टोकायेव

Date Wise Search