Current Affairs search results for: "Russia suspends UN backed Black sea grain deal with Ukraine "
By admin: Nov. 18, 2022

1. रूस और यूक्रेन काला सागर अनाज सौदे को चार महीने और आगे बढ़ाने पर सहमत हुए

Tags: Russia-Ukraine International News


रूस और यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा मध्यस्थता किए गए काला सागर अनाज सौदे को 120 दिनों तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। इस समझौते पर मूल रूप से 22 जुलाई 2022 को हस्ताक्षर किए गए थे तथा यह समझौता 19 नवंबर 2022 को समाप्त होने वाला  था। यह सौदा काला सागर में एक सुरक्षित गलियारे के माध्यम से निर्दिष्ट यूक्रेनी काला सागर बंदरगाह से अनाज निर्यात की अनुमति देता है।

रूस, यूक्रेन, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र के बीच यह नवीन समझौता इस्तांबुल, तुर्की में हुआ है ।

इस सौदे को अपने पहले बड़े संकट का सामना उस समय करना  पड़ा  था जब रूस ने 29 अक्टूबर 2022 को घोषणा की थी कि यूक्रेन सेवस्तोपोल के पास रूसी काला सागर बेड़े पर हमला करके समझौते को निलंबित कर रहा है । हालांकि बाद में रूस इस डील को जारी रखने पर राजी हो गया।

यह सौदा मौजूदा प्रावधानों के साथ जारी रहेगा। जहाज तीन यूक्रेनी बंदरगाहों चर्नोमोर्स्क, ओडेसा और युज़नी से अनाज ले जाएंगे। वे काला सागर में स्थापित मानवतावादी गलियारे से यात्रा करेंगे और अंतिम गंतव्य पर जाने से पहले निरीक्षण के लिए इस्तांबुल में रुकेंगे।

कई अफ्रीकी देशों के लिए अनाज का सौदा महत्वपूर्ण है क्योंकि वे मौसम परिवर्तन और आंतरिक संघर्षों के कारण फसल की विफलता का सामना कर रहे हैं । समझौते से लाभान्वित होने वाले देशों में मिस्र, जिबूती, सोमालिया और सूडान सेनेगल, रवांडा, कांगो, लीबिया, तंजानिया और नामीबिया शामिल हैं।


By admin: Oct. 30, 2022

2. रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र समर्थित काला सागर अनाज सौदा स्थगित किया

Tags: Russia-Ukraine International Relations

Russia suspends

रूस ने 29 अक्टूबर 2022 को घोषणा की कि वह संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के द्वारा मध्यस्त काला सागर अनाज सौदे को निलंबित कर रहा है । रूस के इस कदम की अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह कहते हुए निंदा की है कि इससे दुनिया में भुखमरी बढ़ेगी।

22 जुलाई 2022 को हस्ताक्षरित सौदे के तहत 90 लाख टन से अधिक मक्का, गेहूं, सूरजमुखी उत्पाद, जौ, रेपसीड और सोया का निर्यात किया जा चुका है।

रूस ने समझौते  से हाथ क्यों  खींचा

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यूक्रेन ने 29 अक्टूबर 2022 की शुरुआत में 16 ड्रोन के साथ रूसी-कब्ज़े वाली क्रीमियन प्रायद्वीप पर सेवस्तोपोल के पास रूसी काला सागर बेड़े पर हमला किया, और रूसियों ने आरोप लगाया की  ब्रिटिश नौसेना के "विशेषज्ञों" नेयूक्रेन के "आतंकवादी" हमले के समन्वय में मदद की थी।

रूस ने साथ ही ब्रिटिश नौसेना कर्मियों पर पिछले महीने नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइनों को उड़ाने का भी आरोप लगाया।

रूस ने कहा की वह अब समझौते के तहत नागरिक जहाज की सुरक्षा की गारंटी देने में सक्षम नहीं है।

काला सागर अनाज सौदा

  • राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का आदेश दिया था । उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यूक्रेन का  विसैन्यीकरण और उसे नाजियों से विमुक्त करना था।
  • रूसी नौसेना के बेड़े ने यूक्रेन के काला सागर बंदरगाह को अवरुद्ध कर दिया जो यूक्रेन के लिए एक प्रमुख अनाज शिपमेंट बंदरगाह था।
  • नाकाबंदी ने दुनिया में अनाज के सबसे बड़े निर्यातकों में से एक, यूक्रेन से अनाज के शिपमेंट को रोक दिया, जहां से प्रति माह 5 मिलियन टन अनाज विश्व को भेजा जाता था।
  • इससे दुनिया भर में खाद्य कीमतों में तेज वृद्धि हुई, जिससे अफ्रीका के कुछ हिस्सों में अकाल का डर पैदा हो गया।
  • यूक्रेन, रूस, तुर्की और संयुक्त राष्ट्र ने 22 जुलाई 2022 को इस्तांबुल, तुर्की में यूक्रेन के काला सागर अनाज निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए ।
  • जब समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, तो यूएन वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा कि यूक्रेनी शिपमेंट के रुकने के कारण लगभग 47 मिलियन लोग भुखमरी के शिकार हों गए
  • थे।
  • 19 नवंबर 2022 को समाप्त होने वाले समझौते ने यूक्रेनी अनाज जहाजों के लिए एक सुरक्षित गलियारा स्थापित किया और रूस ने नागरिक जहाज की सुरक्षा की गारंटी दी थी।

Date Wise Search