तमिलनाडु के सिरुमलाई पहाड़ियों के महत्व को उजागर करने के लिए एक जैव विविधता पार्क

Tags: State News

तमिलनाडु सरकार डिंडीगुल ज़िले में सिरुमलाई पहाड़ी रेंज में एक जैवविविधता पार्क विकसित कर रही है। 

  • इसका मुख्य उद्देश्य पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र के सतत् प्रबंधन के लिये जागरूकता पैदा करना है। 

  • यह पार्क एक प्रकृति संरक्षक है जो क्षेत्र की प्राकृतिक विरासत को आश्रय देता है तथा इसका शैक्षिक और सांस्कृतिक मूल्य है, साथ ही यह पर्यावरण की गुणवत्ता में वृद्धि करता I

  • यहाँ पर विभिन्न जैवविविधता घटक जैसे- स्तनधारी, पक्षी, सरीसृप, उभयचर आदि पाए जाते हैं। 

  • पार्क के चारों ओर विभिन्न प्रकार के फूल वाले पौधे लगाए गए हैं तथा आवश्यक सिंचाई सुविधाएंँ प्रदान की गई हैं। 

  • तितलियों और मेज़बान पौधों को आकर्षित करने के लिये परागण पौधों के संयोजन की भी योजना बनाई गई है।

  • सिरुमलाई पहाड़ी के बारे में  

  • यह पहाड़ी डिंडीगुल ज़िले में 60,000 एकड़ के क्षेत्र में विस्तृत है। ये डिंडीगुल शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर, समुद्र तल से 400 से 1,650 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।

  • निचली पहाड़ी श्रृंखला में अत्यधिक अशांत झाड़ीदार वन पाए जाते हैं जबकि मध्य पहाड़ी श्रृंखला पर उष्णकटिबंधीय मिश्रित शुष्क पर्णपाती वन तथा उच्च पहाड़ी श्रृंखला पर अर्ध सदाबहार वन पाए जाते हैं। इस पहाड़ी श्रृंखला में कई दुर्लभ और स्थानिक पौधों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

  • इस क्षेत्र में गौर, तेंदुआ, चित्तीदार हिरण, माउस हिरण, सियार, स्लोथ बियर, जंगली सूअर, भारतीय पैंगोलिन तथा सरीसृप की कई प्रजातियां पाई जाती है।

  • जैव विविधता पार्क क्या है?

  • जैव विविधता पार्क वन का एक अनूठा परिदृश्य है जहाँ एक क्षेत्र में जैविक समुदायों के रूप में देशी पौधों और वन्य जीवों की प्रजातियों के पारिस्थितिक संयोजन को स्थापित किया जाता है। यह पार्क एक प्रकृति आरक्षित क्षेत्र है जो प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करता है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search