आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

Tags: National News

Aam Aadmi Party got the status of national party

भारतीय चुनाव आयोग ने 10 अप्रैल 2023 को आम आदमी पार्टी (एएपी) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया है। 

खबर का अवलोकन: 

  • भारतीय चुनाव आयोग ने इसके साथ ही कई राजनीतिक दलों से उनकी राष्ट्रिय पार्टी होने का दर्जा वापस ले लिया है। जबकि कई राजनीतिक दलों को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा दिया गया।

राष्ट्रिय पार्टी का दर्जा वापस:  

  • चुनाव आयोग ने शरद पवार की पार्टी एनसीपी, सीपीआई और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।

    • उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद, RLD) को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा भी वापस लिया है।

राज्य स्तरीय पार्टी में रूप में मिली मान्यता: 

  • रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (पश्चिम बंगाल)।
  • वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (मेघालय)।
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (नगालैंड)। 
  • टिपरा मोथा पार्टी (त्रिपुरा)। 
  • बीआरएस (BRS) (आंध्र प्रदेश)।

अभी देश में सिर्फ छह राष्ट्रिय पार्टी:  

  • भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस (INC)
  • कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्सवादी) (CPI-M)
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • बहुजन समाज पार्टी (BSP)
  • नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
  • आम आदमी पार्टी (AAP)

राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने की शर्तें:

  • भारतीय चुनाव आयोग की राजनीतिक दल और चुनाव चिह्न, 2019 पुस्तिका के अनुसार, एक राजनीतिक दल को राष्ट्रीय दल तभी माना जाएगा जब:

    • इसे चार या अधिक राज्यों में राज्य स्तरीय दल के रूप में 'मान्यता प्राप्त' हो; या
    • लोकसभा या राज्यों के विधानसभा चुनावों में 4 अलग-अलग राज्यों से कुल वैध मतों के 6% मत प्राप्त करे तथा इसके अतिरिक्त 4 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे। या
    • यदि उसने कम से कम 3 राज्यों से लोकसभा में कुल सीटों का कम से कम 2% सीटें जीती हो।

राज्य स्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने की शर्तें:

  • किसी पार्टी को किसी राज्य में राज्यस्तरीय पार्टी के रूप में मान्यता दी जाती है यदि:

    • यह संबंधित राज्य विधान सभा के आम चुनाव में राज्य में डाले गए वैध मतों का 6% मत प्राप्त करता है और साथ ही यह उसी राज्य विधान सभा में 2 सीटें पाता है।
    • यदि यह लोकसभा के आम चुनाव में राज्य में कुल वैध मतों का 6% प्राप्त करता है और साथ ही यह उसी राज्य से लोकसभा में 1 सीट पाता है।
    • यदि यह संबंधित राज्य की विधानसभा के आम चुनाव में विधान सभा में 3% सीटें जीतता है या विधानसभा में 3 सीटें (जो भी अधिक हो) पाता है।
    • यदि वह संबंधित राज्य से लोकसभा के आम चुनाव में राज्य को आवंटित प्रत्येक 25 सीटों या उसके किसी खंड के लिए लोकसभा में 1 सीट पाता है।
    • यदि यह राज्य या राज्य विधान सभा के लिये लोकसभा के आम चुनाव में राज्य में डाले गए कुल वैध मतों का 8% मत पाता है।

आम आदमी पार्टी: 

  • वर्तमान में आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है:
  • फरवरी 2020 में भी केंद्र शासित प्रदेश व राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली।
  • पंजाब में 2022 में विधान सभा के चुनाव में पार्टी ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई।
  • इसी वर्ष दिल्ली एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी ने पहली बार अपना मेयर बनाया।
  • अगले वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search