Iniochos-2023 अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास का आयोजन ग्रीस में 18 अप्रैल से

Tags: Defence

ग्रीस में 18 अप्रैल से Iniochos-2023 नाम का एक अंतरराष्ट्रीय युद्धाभ्यास होने जा रहा है। 

जिसमें विश्व के सर्वाधिक घातक लड़ाकू विमानों को शामिल किया जाएगा।

खबर का अवलोकन:

  • इस युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य युद्ध के दौरान उच्च मानकों पर खरा उतरना और हवाई हमले के सभी आयामों को समझना है।

तीन चरणों में आयोजन: 

  • इसका आयोजन 18 अप्रैल से 8 मई 2023 तक तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा: 
  • प्रथम चरण: 18 से 23 अप्रैल
  • द्वितीय चरण: 24 अप्रैल से 4 मई 
  • तृतीय चरण: 5 मई से आठ मई 

Iniochos-2023 में भाग लेने वाले देश: 

  • इसमें भारत और ग्रीस के अलावा अमेरिका, फ्रांस, इटली, जॉर्डन, सऊदी अरब, स्लोवेनिया, साइप्रस, स्पेन जैसे कई देशों के लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे।

भारत की नजर एफ-16 लड़ाकू विमान पर: 

  • इस दौरान भारतीय वायु सेना को एफ-16 लड़ाकू विमान (यह विमान पाकिस्तान के पास भी है) के साथ अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। उसकी क्षमता और युद्ध के दौरान कौशल को परखने का पूरा अवसर प्राप्त होगा। जबकि, भारत की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी आभाव है।

इनका अभ्यास किया जाएगा:  

  • इस युद्धाभ्यास में ऑफेंसिव काउंटर ऑपरेशन, डिफेंसिव काउंटर ऑपरेशन, स्ट्रैटजिक एयर ऑपरेशन, जमीन पर मौजूद सेना को हवाई सहायता देने का अभ्यास, नौसेना को हवाई मदद देने का अभ्यास, खोज, कॉम्बेट सर्च एंड रेस्क्यू, दुश्मन के महत्वपूर्ण ठिकानों को नष्ट करने का अभ्यास, अपने महत्वपूर्ण अड्डों को बचाने का अभ्यास भी किया जाएगा।

Iniochos-2023 युद्धाभ्यास का मुख्य आकर्षण: 

  • इस अभ्यास में भारत के सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान के अलावा, ग्रीस के एफ-16 और राफेल लड़ाकू विमानसाइप्रस के एडब्लू-139 हेलीकॉप्टर, फ्रांस के राफेलइटली का टारनेडो, जॉर्डन का एफ-16, सऊदी अरब का एउ-15, स्लोवेनिया का पीसी-9, स्पेन का ईएफ-18 और अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन हिस्सा लेगा।
  • इसके साथ ही अलावा ऑस्ट्रिया और कनाडा के अधिकारी पूरे युद्धाभ्यास का गवाह बनेगें।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search