आंध्र प्रदेश में औद्योगिक गलियारे के विकास हेतु एडीबी देगा 141.12 मिलियन डॉलर का कर्ज

Tags: State News

-industrial-corridor-in-Andhra-Pradesh

23 मई 2023 को एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने आंध्र प्रदेश में औद्योगिक गलियारे के विकास के लिये 141.12 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। 

खबर का अवलोकन: 

  • यह समझौता आंध्र प्रदेश में तीन औद्योगिक क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली आंतरिक बुनियादी सुविधाओं के विकास को समर्थन देने के लिये किया गया है। ये हैं: सड़कजलापूर्ति संयंत्र और विद्युत वितरण तंत्र। 
  • यह ऋण एडीबी द्वारा वर्ष 2016 में मंजूर किए गए कार्यक्रम के तहत 500 मिलियन डॉलर के कई किस्त वाली वित्तपोषण सुविधा (एमएफएफ) की दूसरी किस्त है। 
  • इस ऋण सुविधा से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और श्रीकलाहस्ती-चित्तूर क्षेत्र मंजूरी के तहत तीन औद्योगिक क्लस्टरों में बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा।

ऋण से आंध्र प्रदेश को होने वाले लाभ: 

  • एडीबी के वित्तपोषण से राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा बढ़ने के साथ ही प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने तथा परियोजना लक्षित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये औद्योगीकरण में राज्य को मदद मिलेगी। 
  • इस परियोजना से राज्य में निवेश बढ़ाने के साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों का कौशल विकास में मदद मिलेगी। 

आन्ध्र प्रदेश: 

  • राजधानी : अमरावती
  • राज्यपाल : एस० अब्दुल नजीर
  • मुख्यमंत्री : वाई एस जगनमोहन रेड्डी
  • राजभाषा : तेलुगू (मुख्यभाषा)

एशियाई विकास बैंक (एडीबी): 

  • स्थापना : 19 दिसंबर 1966 
  • मुख्यालय : मनीला (फिलीपींस)
  • सदस्य देश : 68 (भारत संस्थापक सदस्य है)
  • उद्देश्य : एशिया में सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search