एडमिरल आर. हरि कुमार ने नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला

Tags: National News

एडमिरल करमबीर सिंह के बाद एडमिरल आर हरि कुमार नौसेना के 25वें प्रमुख बने। नौसेना प्रमुख बनाए जाने से पहले एडमिरल कुमार पश्चिमी नौसेना कमान के कमांडर थे।

भारतीय नौसेना

  • यह भारतीय सशस्त्र बलों की नौसेना शाखा है और भारत के राष्ट्रपति नौसेना के सर्वोच्च कमांडर हैं।
  • नौसेनाध्यक्ष: एक चार सितारा एडमिरल नौसेना की कमान संभालते हैं।
  • मुख्यालय: एकीकृत रक्षा मुख्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली।
  • आदर्श वाक्य: "शं नो वरुणः"। भावार्थ: जल के स्वामी हम पर कृपा करें। तैत्तिरीय उपनिषद से लिया गया।
  • प्रमुख: एडमिरल आर हरि कुमार।
  • स्थापना26 जनवरी 1950, 
  • भारतीय नौसेना दिवस  :4 दिसम्बर 

ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कराची बंदरगाह पर हुए हमले की याद में हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

भारतीय नौसेना की कमान:

कमान

मुख्यालय

पश्चिमी नौसेना कमान

मुंबई

पूर्वी नौसेना कमान

विशाखापत्तनम

दक्षिणी नौसेना कमान

कोचीन

अंडमान और निकोबार कमान (त्रिकोणीय-सेवा)

पोर्ट ब्लेयर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search