बारबाडोस एक गणतंत्र राष्ट्र बना

Tags: International News

कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र बारबाडोस ने 30 नवंबर को खुद को एक गणतंत्र घोषित किया, जो ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की 55 वीं वर्षगांठ के साथ मनाया है।

 अब लगभग 3,00,000 नागरिकों का देश एक संवैधानिक राजतंत्र नहीं रहा,और नाहीं ब्रिटेन की रानी के प्रति निष्ठा की प्रतिज्ञा करेगा।

29 नवंबर को, बारबाडोस, जिसे कभी लिटिल इंग्लैंड के नाम से जाना जाता था, उसने अपने पहले राष्ट्रपति, सैंड्रा मेसन को शपथ दिलाई।

हालांकि बारबाडोस राष्ट्रमंडल में बना रहेगा।

बारबाडोस की राजधानी: ब्रिजटाउन

मुद्रा: बारबाडोस डॉलर

प्रधान मंत्री: मिया मोटली 

राष्ट्रमंडल राष्ट्र या राष्ट्रमंडल

  • राष्ट्रमंडल राष्ट्र उन देशों का एक संघ है जिन पर कभी ब्रिटेन का शासन था। वर्तमान राष्ट्रमंडल राष्ट्रों का गठन औपचारिक रूप से 1949 में लंदन घोषणा द्वारा किया गया था।
  • राष्ट्रमंडल के प्रमुख ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं।
  • वर्तमान में भारत सहित 54 सदस्य हैं

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search