भारतीय तट रक्षकों हेतु डोर्नियर विमानों के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और एचएएल के मध्य समझौता

Tags: Defence

industan Aeronautics Limited (HAL)

7 जुलाई, 2023 को रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में 458.87 करोड़ रूपए की कुल लागत पर एसोशिएटेड इंजीनियरिंग सपोर्ट पैकेज के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के लिए 2 डोर्नियर विमानों की खरीद हेतु हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ एक अनुबंध किया।

खबर का अवलोकन:

  • इस विमान में कई उन्नत उपकरण जैसे ग्लास कॉकपिट, समुद्री गश्ती रडार, इलेक्ट्रो ऑप्टिक इंफ्रा-रेड डिवाइस, मिशन प्रबंधन प्रणाली आदि से लैस होंगे।
  • इसके जुड़ने से आईसीजी की जिम्मेदारियों के तहत आने वाले समुद्री क्षेत्रों की हवाई निगरानी क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा।
  • डोर्नियर विमानों का कानपुर के एचएएल (परिवहन विमान प्रभाग) में स्वदेशी रूप से विनिर्माण किया जाता है।
  • रक्षा मंत्रालय के इस पहल से सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ के अनुरूप रक्षा में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में उल्लेखनीय योगदान होगा।

हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल): 

  • स्थापना: 23 दिसंबर 1940 (1942 से विमान निर्माण आरंभ)।
  • संस्थापक: वालचंद हीराचंद द्वारा बैंगलोर में हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड के रूप में की गई थी।
  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के रूप में इसका गठन 1 अक्टूबर 1964 को हुआ।
  • मुख्यालय: बैंगलोर
  • प्रबंधन: भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त निदेशक मंडल द्वारा किया जाता है।
  • एचएएल एचएफ-24 मारुत लड़ाकू-बमवर्षक भारत में निर्मित पहला स्वदेशी लड़ाकू विमान था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search