अंतिम पंघाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया

Tags: Sports Person in news


भारतीय महिला पहलवान अंतिम पंघाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। जापान की नोनोका ओजाकी, यूएसए के अमित एलोर, स्वीडन की एम्मा मालमग्रेन और रोमानिया की एंड्रिया एना यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग 2022 राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित पांच महिलाओं की सूची में हैं।

अंतिम पंघाल ने इस साल अगस्त में विश्व अंडर 20 कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था । हरियाणा के 18 वर्षीय फ्रीस्टाइल पहलवान भी इसी आयु वर्ग में मौजूदा एशियाई चैंपियन भीहैं।उन्होंने इस साल  सीनियर श्रेणी का इवेंट, ज़ोहैर सघेयर रैंकिंग सीरीज़ भी जीता।

जापान की 19 वर्षीय नोनोका ओजाकी ने इस साल 62 किग्रा वर्ग में सीनियर विश्व चैंपियनशिप और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते हैं।

18 वर्षीय अमेरिकी पहलवान अमित एलोर, मौजूदा अंडर 23 और 72 किग्रा में वरिष्ठ विश्व चैंपियन हैं।

स्वीडन की 21 वर्षीय एम्मा मालमग्रेन 53 किग्रा में विश्व नंबर 4 हैं और वरिष्ठ वर्ग में यूरोपीय चैंपियन हैं। रोमानिया की एंड्रिया एना 55 किग्रा में सीनियर यूरोपीय चैंपियन हैं।

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग

यह दुनिया में शौकिया कुश्ती का अंतरराष्ट्रीय शासी निकाय है। इसे पहले  फिला(FILA) (Fédération Internationale des Luttes Associées) या - इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एमेच्योर रेसलिंग के नाम से जाना जाता था।

मुख्यालय: कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्जरलैंड

अध्यक्ष : नेनाद लालोविक



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search