एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन कार्यक्रम 'विंग्स इंडिया 2022', की शुरुआत हैदराबाद में

Tags: Economics/Business


एशिया का सबसे बड़ा नागरिक उड्डयन "विंग्स इंडिया" 24 मार्च 2022 को हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर आरंभ हुआ है। 5वें संस्करण का आयोजन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और फिक्की (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज) द्वारा 24-27 मार्च 2022 तक किया जाएगा।

  • हालांकि इस आयोजन का औपचारिक उद्घाटन 25 मार्च को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया जाएगा।

  • "विंग्स इंडिया" 2022 का विषय है: "इंडिया@75: एविएशन इंडस्ट्री के लिए नया क्षितिज।"

  • यह हर दो वर्षों में आयोजित किया जाता है और यह "विंग्स इंडिया" का पांचवां संस्करण है।

  • चार दिवसीय कार्यक्रम उद्योग जगत के नेताओं, कंपनियों और अन्य हितधारकों के लिए वार्ता करने, व्यापार पर चर्चा करने और अन्य अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है।

विंग्स इंडिया 2022 का उद्देश्य:

  • यह भारत को विश्व के शीर्ष उड्डयन केंद्र में बदलने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

  • इसका उद्देश्य नए व्यापार अधिग्रहण, निवेश, नीति निर्माण और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी पर ध्यान केंद्रित करते हुए तेज़ी से बदलती गतिशीलता के लिये एक अनुकूल मंच प्रदान करना है।

  • यह उड्डयन के लिये वांछित और पुनर्गठित केंद्रित मंच प्रदान करेगा तथा 'विंग्स इंडिया 2022' पर खरीदारों, विक्रेताओं, निवेशकों और अन्य हितधारकों को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाएगा।

शो की पृष्ठभूमि

  • भारत पूर्व में रक्षा और नागरिक उड्डयन दोनों क्षेत्रों को मिलाकर, बेंगलुरू में एक एकल द्विवार्षिक एयर शो आयोजित करता था। वर्ष 2008 में, यह निर्णय लिया गया कि वाणिज्यिक विमानन एक अलग प्रदर्शनी के योग्य है, जिसके बाद हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर भारतीय नागरिक उड्डयन एयरशो का उद्घाटन किया गया।

  • 2017 में शो का नाम बदलकर विंग्स इंडिया कर दिया गया।

  • डिफेंस एयर शो "एयरो इंडिया" हर दो वर्ष में येलहंका एयर फ़ोर्स स्टेशन, बेंगलुरु कर्नाटक में आयोजित किया जाता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (24th-MARCH)

Go To Quiz