भारत वर्ष 2031 तक 22480 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करेगा

Tags: Economics/Business

भारत सरकार ने 2031 तक 22480 मेगावाट स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में भारत में स्थापित परमाणु क्षमता 6780 मेगावाट है।

सरकार ने 700 मेगावाट क्षमता के 10 स्वदेशी निर्मित दबावयुक्त भारी जल रिएक्टर (पीएचडब्ल्यूआर) और 500 मेगावाट के प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के निर्माण को मंजूरी दी है।

सरकार को उम्मीद है कि ये परियोजना वर्ष 2031 तक पूरी हो जाएगी और भारत में कुल स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 22480 मेगावाट हो जाएगी।

भारत सरकार ने संसद को यह भी सूचित किया है कि उसने भारत में कुछ नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

स्वीकृत  नए  परमाणु ऊर्जा संयंत्र हैं : 

स्थान

क्षमता (मेगावाट)

सहयोगी देश

जैतापुर, महाराष्ट्र

6 X 1650

फ्रांस

कोव्वाडा, आंध्र प्रदेश

6 X 1208

संयुक्त राज्य अमेरिका

छाया, मीठी विरदी, गुजरात

6 X 1000

संयुक्त राज्य अमेरिका

हरिपुर, पश्चिम बंगाल

6 X 1000

रूस

भीमपुर, मध्य प्रदेश

4 X 700

स्वदेशी

भारत में संचालित परमाणु ऊर्जा संयंत्र 

  • कैगा (कर्नाटक): स्थापित क्षमता 880 मेगावाट

  • कलपक्कम (तमिलनाडु) : स्थापित क्षमता 440 मेगावाट

  • काकरापार (गुजरात), स्थापित क्षमता 440 मेगावाट

  • नरोरा (उत्तर प्रदेश) : स्थापित क्षमता 440 मेगावाट

  • तारापुर (महाराष्ट्र) : स्थापित क्षमता 1440 मेगावाट

  • राजस्थान परमाणु ऊर्जा संयंत्र, रावतभाटा : स्थापित क्षमता 1180 मेगावाट

  • कुडनकुलम (तमिलनाडु) : यह रूस द्वारा बनाया जा रहा है, स्थापित क्षमता 2000 मेगावाट


वर्तमान में, भारत के 7 राज्यों में 22 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर कार्यरत हैं, जिनकी स्थापित क्षमता 6780मेगावाट  है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

  • परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना अगस्त 1948 में हुई थी और डॉ. होमी जहांगीर भाभा इसके प्रथम निदेशक थे।

  • डॉ. होमी जहांगीर भाभा को भारतीय परमाणु कार्यक्रम का जनक माना जाता है।

  • भारत और एशिया का पहला परमाणु रिएक्टर मुंबई में स्थापित किया गया था जो  1956 में चालू हुआ। यह अप्सरा नामक एक परमाणु अनुसंधान रिएक्टर था। इसे 2009 में बंद कर दिया गया।

  • भारत में पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र 1969 में तारापुर, महाराष्ट्र में स्थापित किया गया था। इसे संयुक्त राज्य की मदद से स्थापित किया गया था।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ (24th-MARCH)

Go To Quiz