अविनाश सेबल ने फोटो फिनिश में दिल्ली हाफ मैराथन 2022 में भारतीय इलीट वर्ग की दौड़ जीती
Tags: Sports Person in news
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ रजत पदक विजेता अविनाश सेबल ने 16 अक्टूबर 2022 को दिल्ली हाफ मैराथन 2022 में कार्तिक कुमार को 0.04 सेकंड के अंतर से हराकर भारतीय इलीट वर्ग की दौड़ जीती।
सेबल और कार्तिक दोनों ने 1:04:00 सेकेंड में दौड़ पूरा किया । लेकिन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तकनीकी अधिकारियों ने फुटेज की समीक्षा के बाद, अविनाश सेबल को विजेता घोषित किया।
अविनाश साबले ने 2020 में हुई पिछली दिल्ली हाफ मैराथन भी जीती थी। दिल्ली हाफ मैराथन में दूरी 21.097 किलोमीटर है, जबकि सामान्य मैराथन में यह दूरी 42.195 किलोमीटर होती है।
भारतीय महिला इलीट वर्ग की दौड़ में, संजीवनी जाधव ने 1:17:53 के समय के साथ विजेता बनी।
इथियोपिया की चाला रेगासा और केन्या की इरिन चेप्टाई ने क्रमशः अंतरराष्ट्रीय पुरुष और महिला इलीट वर्ग की दौड़ जीती।
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -