विश्व खाद्य दिवस

Tags: Important Days

हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की स्थापना का प्रतीक है। दुनिया में गरीबों के बीच भूख और भोजन की समान पहुंच के मुद्दे पर दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

दिन की पृष्ठभूमि

विश्व खाद्य दिवस की स्थापना हंगरी के पूर्व कृषि और खाद्य मंत्री डॉ पाल रोमानी के सुझाव पर रोम में  1979 में  आयोजित एफएओ  के  सम्मेलन के  20वें सत्र में की गई थी। यह धीरे-धीरे दुनिया में भूख, कुपोषण, स्थिरता और खाद्य उत्पादन के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक तरीका बन गया है ।

विश्व खाद्य दिवस 2022 की थीम

विश्व खाद्य दिवस 2022 का विषय है: किसी को भी पीछे न छोड़ें(Leave no one Behind)

वर्तमान विषय जलवायु परिवर्तन, कोविड महामारी और यूक्रेन में युद्ध के कारण दुनिया में वर्तमान वैश्विक भूख की स्थिति को दर्शाता है जिससे खाद्य ऊर्जा और उर्वरक की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। इससे वैश्विक खाद्य सुरक्षा संकट में तेजी से गिरावट आई है और एशिया और अफ्रीका में भूख के गंभीर  समस्या एक बड़े वर्ग को प्रभावित कर रही है।

हाल ही में जारी ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 ने भारत कोगंभीर जोखिम की श्रेणी में रखा  है।

विश्व खाद्य दिवस विश्व के नेताओं और नागरिक समाज से तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान करता है ताकि कोई भी व्यक्ति भूख और खाद्य असुरक्षा का सामना करने से पीछे न रहे।

खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ)

यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।

इसकी स्थापना 16 अक्टूबर 1945 को हुई थी।

इसका मुख्यालय: रोम, इटली

इसे नोबेल शांति पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया था ।

महानिदेशक:  क्यू यू डोंग(QU Dongyu)

एफएओ/ FAO: फ़ूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाईजेशन (Food and Agriculture Organization)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search