बीसीसीआई ने रोजर बिन्नी को चुना नया अध्यक्ष; महिला आईपीएल शुरू करने का निर्णय

Tags: Person in news Sports News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सर्वसम्मति से पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोजर बिन्नी को 18 अक्टूबर 2022 को मुंबई में आयोजित बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक  में बीसीसीआई का 36वां अध्यक्ष चुना है। बीसीसीआई ने 2023 में पाकिस्तान में होने वाले एशिया क्रिकेट कप में भाग न लेने का और  महिला आईपीएलको भारत में  शुरू करने का भी फैसला किया।

कर्नाटक और भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रोजर बिन्नी ने भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 एकदिवसीय मैच खेले है और वे पूर्व में  राष्ट्रीय चयनकर्ता भी थे। वह सौरव गांगुली का स्थान लेंगे जिनका बोर्ड प्रमुख के रूप में तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है ।

बीसीसीआई के अन्य पदाधिकारी

बीसीसीआई के अन्य सभी पदाधिकारियों को भी सर्वसम्मति से चुना गया, जिनमें शामिल हैं;

  • सचिव के रूप में जय शाह, 
  • उपाध्यक्ष के रूप में राजीव शुक्ला, 
  • कोषाध्यक्ष के रूप में आशीष शेलार और
  • संयुक्त सचिव के रूप में देवजीत सैकिया।
  • अरुण धूमल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया अध्यक्ष चुना गया। वह बृजेश पटेल की जगह लेंगे।

महिला आईपीएल को मंजूरी

वार्षिक आम बैठक में पहली  महिला आईपीएल को भी मंजूरी दे दी जिसमें पांच टीमें शामिल होंगी और  इसे मार्च 2023 में, दक्षिण अफ्रीका में 26 फरवरी को समाप्त होने वाले महिला टी 20 विश्व कप के ठीक बाद आयोजित की जाएगी।

भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगा

बीसीसीआई सचिव जय शाह, जो एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष भी हैं, ने घोषणा की भारत अगले साल एशिया कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

भारत ने 2006 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है और इसके खिलाफ द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है। 2012 से दोनों देशों की सरकारों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण, उनके मुकाबले सिर्फ आईसीसी और एशियाई प्रतियोगिता  में हुए हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)

यह भारत में पुरुषों और महिलाओं के क्रिकेट का शासी निकाय है। यह अंतर्राष्ट्रीय दौरों और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एशियाई टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का चयन करता है।

बीसीसीआई एक स्वायत्त, निजी संगठन है और भारतीय राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में नहीं आता है।

इसकी स्थापना 1928 में हुई थी।

ग्रांट गोवन बीसीसीआई के पहले अध्यक्ष थे।

मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search