कैबिनेट ने अंडर-17 फीफा महिला विश्व कप की मेजबानी के लिए गारंटियों पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी

Tags: Sports National Sports News


14 सितंबर 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फीफा (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी दी।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • विश्व कप 11 से 30 अक्टूबर 2022 तक भुवनेश्वर, नवी मुंबई और गोवा में होगा।

  • द्विवार्षिक युवा टूर्नामेंट का यह सातवां संस्करण भारत द्वारा आयोजित होने वाली पहली फीफा महिला प्रतियोगिता होगी।

  • 2017 में, भारत ने फीफा अंडर -17 पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की।

वित्तीय समावेशन :

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) को खेल के मैदान के रख-रखाव, स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता, ऊर्जा एवं केबल बिछाने तथा मैदान व प्रशिक्षण स्थल की ब्रांडिंग आदि के लिए 10 करोड़ रुपये वित्तीय परिव्यय की मंजूरी दी गई है।

उद्देश्य :

  • फ़ुटबॉल नेतृत्व और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाना

  • अधिक से अधिक लड़कियों को भारत में फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित करना 

  • छोटी उम्र से ही खेल की अवधारणा को सामान्य बनाकर लिंग-समावेशी भागीदारी की वकालत

फीफा टूर्नामेंट :

  • फीफा द्वारा आयोजित, फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 17 वर्ष या उससे कम उम्र की महिला खिलाड़ियों के लिए विश्व चैंपियनशिप है।

  • यह आयोजन 2008 में शुरू हुआ था।

  • इस आयोजन का छठा संस्करण उरुग्वे में 13 नवंबर से 1 दिसंबर 2018 तक आयोजित किया गया था।

  • स्पेन फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है।

  • फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत 2022 टूर्नामेंट का 7वां संस्करण होगा जिसमें भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz