लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

Tags: Important Days


हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लोकतंत्र एक सार्वभौमिक रूप से मान्यता प्राप्त आदर्श है और संयुक्त राष्ट्र के मूल मूल्यों और सिद्धांतों में से एक है। लोकतंत्र मानव अधिकारों के संरक्षण और प्रभावी प्राप्ति के लिए एक वातावरण प्रदान करता है।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

दिवस  की पृष्ठभूमि :

  • 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 15 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था । पहला अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 15 सितंबर 2008 को मनाया गया था।

विषय 2022 :

  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2022 का विषय : लोकतंत्र के लिए प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करना
  • इस साल का विषय लोकतंत्र, शांति और सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मीडिया की स्वतंत्रता के महत्व पर केंद्रित है।
  • इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट की डेमोक्रेसी इंडेक्स 2021 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत 167 देशों में 46वें स्थान पर था। नॉर्वे शीर्ष पर था और इसे दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक देश माना गया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने कहा था, "लोकतंत्र लोगों का, लोगों के लिए और लोगों द्वारा शासन है"(Democracy is a rule of the people, for the people and by the people")।



 

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz