2022 में कॉफी का निर्यात 1.66 % बढ़कर 4 लाख टन हुआ; कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया

Tags: Economy/Finance

2 जनवरी 2023 को जारी कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया के आंकड़ों के अनुसार भारत से कॉफी का कुल निर्यात 2022 में 1.66 प्रतिशत बढ़कर 4 लाख टन हो गया, जो मुख्य रूप से तत्काल कॉफी निर्यात और पुन: निर्यात में वृद्धि के कारण हुआ। 2021 में कुल निर्यात 3.93 लाख टन था। 2021 में कुल निर्यात 3.93 लाख टन था।

डेटा के मुख्य बिंदु

  • मूल्य के लिहाज से कॉफी का निर्यात पिछले साल के 6,984.67 करोड़ रुपये के मुकाबले 2022 में बढ़कर 8,762.47 करोड़ रुपये हो गया।
  • इटली, जर्मनी और रूस भारतीय कॉफी के प्रमुख निर्यात गंतव्य हैं।
  • भारत रोबस्टा और अरेबिका दोनों किस्मों की कॉफी और इंस्टेंट कॉफी का भी निर्यात करता है।
  • बोर्ड के अनुसार रोबस्टा कॉफी का निर्यात पिछले वर्ष के 2,20,997 टन से मामूली रूप से घटकर 2022 में 2,20,974 टन हो गया ।
  • इसी तरह अरेबिका का निर्यात 50,292 टन से 11.43 प्रतिशत गिरकर 44,542 टन हो गया।
  • हालांकि, इंस्टेंट कॉफी का निर्यात 2022 में 16.73 प्रतिशत बढ़कर 35,810 टन हो गया, जो पिछले वर्ष 29,819 टन था।
  • 2022 में लगभग 99,513 टन कॉफी का पुनःनिर्यात किया गया, जो पिछले वर्ष के 92,235 टन से अधिक था। पुनःनिर्यात का मतलब आयातित कॉफी में मूल्य संवर्धन कर उसे फिर से निर्यात करना।
  • यूनिट प्रति मूल्य प्राप्ति इस अवधि में 1,77,406 रुपये प्रति टन के मुकाबले 2,18,923 रुपये प्रति टन अधिक रही।

भारत और विश्व में कॉफी

  • भारत में कॉफी की शुरुआत का श्रेय  एक  सूफी संत बाबा बुदान को दी जाती है  जिन्होंने 17वीं शताब्दी के दौरान अरब से कॉफी के बीन्स भारत लाए थे और  कर्नाटक के चिकमंगलूर में अपने घर पर लगाया था।
  • कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य है जिसके बाद केरल और तमिलनाडु हैं। इन राज्यों को भारत में पारंपरिक कॉफी उत्पादक क्षेत्र कहा जाता है।
  • अन्य क्षेत्र जहां कॉफी उगाई जाती है वे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र हैं। इन राज्यों को भारत में गैर-पारंपरिक कॉफी उगाने वाले क्षेत्र कहा जाता है।
  • भारत एशिया में कॉफी का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है। एशिया में कॉफी का सबसे बड़ा उत्‍पादक वियतनाम है उसके  बाद इंडोनेशिया का स्‍थान है।
  • ब्राजील कॉफी का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक देश है,उसके बाद वियतनाम, कोलंबिया और इंडोनेशिया हैं।
  • भारत में कॉफी का उत्पादन मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी घाट क्षेत्रों में होता है।

कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया

कॉफी बोर्ड कॉफी अधिनियम, 1942 की धारा (4) के तहत गठित एक वैधानिक संगठन है औरवाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत कार्य करता है।

बोर्ड के बालेहोनूर (कर्नाटक) में एक केंद्रीय कॉफी अनुसंधान संस्थान है, जिसका एक सब-स्टेशन चेत्तल्ली (कर्नाटक) में है और क्षेत्रीय कॉफी अनुसंधान स्टेशन चुंदले (केरल), थंडीगुडी (तमिलनाडु), नरसीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) और दीफू (असम) में हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी: डॉ. के.जी.जगदीशा

मुख्यालय: बैंगलोर

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search