त्रिपुरा में मतदान प्रतिशत 90 से अधिक करने के लिए चुनाव आयोग ने 'मिशन-929' लॉन्च किया

Tags: National State News

भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने त्रिपुरा में 'मिशन 929' शुरू किया है। यह अगले विधानसभा चुनावों में मतदाता मतदान को 92 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ पूरे त्रिपुरा में 929 मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करेगा।हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक त्रिपुरा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

ईसीआई के अनुसार, इन बूथों पर 2018 के विधानसभा चुनावों में 89 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। इन बूथों को छोड़कर अन्य  बूथों पर 91% से उससे अधिक मतदान हुआ। इसके कारणकुल मतदान प्रतिशत में कमी आई । 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 89.5% था।

चुनाव आयोग एक जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है जिसमे  चुनाव अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों से मिलेंगे और उनसे वोट डालने की अपील करेंगे।

ईसीआई वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर रैंप, व्हीलचेयर और अलग कतार जैसी आवश्यक व्यवस्था करेगा।

ईसीआई विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण बनाने के लिए 'मिशन जीरो पोल वायलेंस' पर भी काम कर रहा है। इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि मतदाता 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान कर सकें।

त्रिपुरा विधान सभा चुनाव

त्रिपुरा विधान सभा में 60 सीटें हैं। त्रिपुरा की 12वीं विधान सभा के गठन के लिए चुनाव 18 फरवरी 2018 को हुआ था। 12वीं विधान सभा का कार्यकाल 22 मार्च 2023 को समाप्त होगा।

12वीं विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 36 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और उसने त्रिपुरा में पहली बार सरकार भी बनाई।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: माणिक साहा

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त: राजीव कुमार

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search