2024 तक कृषि क्षेत्र में डीजल का उपयोग बंद करने का लक्ष्य: भारत सरकार

Tags: National News

भारत सरकार ने 2024 तक कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा द्वारा डीजल के उपयोग को प्रतिस्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

  • परिवहन क्षेत्र के बाद कृषि क्षेत्र, भारत में डीजल का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है।

  • डीजल का उपयोग किसान सिंचाई के लिए पंप चलाने, हार्वेस्टर, थ्रेशर और ट्रैक्टर चलाने के लिए करते हैं।

  • डीजल सबसे लोकप्रिय ईंधन है, जो भारत की पेट्रोलियम बिक्री का लगभग 40% है।

हरित ऊर्जा लक्ष्य

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह के अनुसार, भारत सरकार ने 2030 तक 500 GW की स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है ।

इसने यह भी लक्ष्य रखा है कि 2030 तक कुल ऊर्जा उत्पादन में ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोत का योगदान 50% होगा।

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :  

जीवाश्म ईंधन

यह एक हाइड्रोकार्बन ईंधन है जो समय के साथ पेड़, जानवरों जैसे कार्बनिक पदार्थों के अपघटन के कारण बनता है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला जीवाश्म ईंधन के उदाहरण हैं। उन्हें ऊर्जा उत्पादन के लिए जलाया जाता है।

अक्षय ऊर्जा / नवीकरणीय ऊर्जा

प्राकृतिक प्रक्रियाओं से प्राप्त ऊर्जा जो उस दर से पुनः प्राप्त की जाती है जिस दर से के बराबर या उससे तेज उनका उपभोग किया जाता है। उदाहरण के लिए सूर्य (सौर ऊर्जा), नदी (जल ऊर्जा), हवा, गर्म झरने (भूतापीय ऊर्जा), बायोमास (जैव-ईंधन), ज्वार (ज्वार ऊर्जा) आदि।

गैर अक्षय ऊर्जा / अनवीकरणीय ऊर्जा

वह ऊर्जा स्रोत जिसकी पूर्ति मानव जीवन में नहीं हो सकती, अनवीकरणीय ऊर्जा कहलाती है। उदा. जीवाश्म ईंधन, अगर हम बिजली उत्पादन के लिए 1 किलो कोयले का उपयोग करते हैं तो खपत कोयले को बदलने के लिए प्रकृति द्वारा नए 1 किलो कोयले के बनने में लाखों वर्ष लगेंगे।

फैक्ट्स 

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता:

30 नवंबर 2021 को देश की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 150.54 गीगावाट था , जिसमें 

  • सौर ऊर्जा : 48.55 गीगावाट, 

  •  लार्ज हाइड्रो ऊर्जा : 46.51 गीगावाट

  • पवन ऊर्जा : 40.03 गीगावाट, 

  • जैव-शक्ति ऊर्जा : 10.62,  और 

  • लघु जलविद्युत ऊर्जा : 4.83,

 भारत के पास चीन, अमेरिका और जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी स्थापित पवन ऊर्जा क्षमता है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search