डॉ जितेंद्र सिंह ने "भू-स्थानिक हैकाथॉन" का शुभारंभ किया

Tags: Science and Technology National News


केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए "भू-स्थानिक हैकथॉन" का शुभारंभ किया।

खबर का अवलोकन

  • हैकथॉन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देगा।

  • इस हैकथॉन का उद्देश्य न केवल सार्वजनिक और निजी भू-स्थानिक क्षेत्रों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देना है, बल्कि हमारे देश के भू-स्थानिक स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत करना है।

  • "भू-स्थानिक हैकाथॉन" 10 मार्च, 2023 को समाप्त होगा और इसमें चुनौतियों के दो सेट होंगे- रिसर्च चैलेंज और स्टार्टअप चैलेंज। 

  • इसमें जियोस्पेशियल (भू-स्थानिक) सेलेक्ट प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स के सर्वश्रेष्ठ समाधान के लिए 4 विजेताओं का पता लगाया जाएगा।

  • मंत्री ने देश के युवाओं को देश की भू-स्थानिक अर्थव्यवस्था के निर्माण में भाग लेने और योगदान करने के लिए आमंत्रित किया।

  • भारत की आधी आबादी 40 साल से कम उम्र की है और बहुत महत्वाकांक्षी है।  

  • भारतीय स्टार्ट-अप अर्थव्यवस्था ने एक प्रमुख मील का पत्थर पार कर लिया है क्योंकि 2022 में यूनिकॉर्न क्लब में भारत का 100वां स्टार्ट-अप शामिल हुआ है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search