डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने आबू धाबी अंतरिक्ष परिचर्चा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किया

Tags: International Relations International News

Dr Jitendra Singh led the Indian delegation at the Abu Dhabi Space Debate

परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने 5 दिसंबर को संयुक्‍त अरब अमीरात में शुरू आबू धाबी अंतरिक्ष परिचर्चा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किया। उन्होंने इस्राइल के राष्‍ट्रपति इसाक हरजोग के साथ उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • दो दिवसीय इस अंतर्राष्‍ट्रीय बैठक में डॉक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह ने 'अंतरिक्ष कूटनीति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को सक्षम करने में विदेश नीति की भूमिका' पर मंत्री स्‍तरीय बैठक में भाग लिया।

  • उन्होंने यूएई के उन्नत प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री और यूएई अंतरिक्ष एजेंसी की अध्यक्ष सारा अल अमीरी के साथ द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।

  • बातचीत के दौरान डॉक्‍टर सिंह ने भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात के बीच अत्‍याधुनिक और उभरती अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर संयुक्‍त स्‍टार्टअप उपक्रम पर भी चर्चा की। 

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और यूएई अंतरिक्ष एजेंसी (यूएईएसए) ने वर्ष 2016 में शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाह्य अंतरिक्ष की खोज और उपयोग में सहयोग के संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

  • संयुक्त अरब अमीरात का पहला नैनोसेटेलाइट- 'नायिफ-1' पर्यावरणीय अंतरिक्ष डेटा एकत्र करने के लिए श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।

अंतरिक्ष क्षेत्र में यूएई की उपलब्धियां 

  • संयुक्त अरब अमीरात एक उभरती हुई अंतरिक्ष शक्ति है और उसने अपनी अंतरिक्ष यात्रा के पिछले 25 वर्षों में तेजी से प्रगति की है।

  • जुलाई 2020 में, यूएई ने 'होप प्रोब' नाम से अपना मंगल मिशन अन्तरिक्ष में भेजा, जिसने फरवरी 2021 में मंगल की कक्षा में प्रवेश किया।

  • यह उपलब्धि हासिल करने वाला यूएई पहला अरब देश और विश्व का छठा देश है।

  • यूएई जल्द ही रशीद रोवर या अमीरात लूनर मिशन लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

  • सितंबर 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के हंजला अल मंसूरी अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे, जब वे कजाकिस्तान से एक रूसी अंतरिक्ष यान के माध्यम से आठ दिनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) गए थे।

  • इस वर्ष, संयुक्त अरब अमीरात के एक और अंतरिक्ष यात्री को छह महीने की अवधि के लिए नासा के क्रू रोटेशन फ्लाइट, स्पेसएक्स क्रू-6 पर आईएसएस की यात्रा के लिए चुना गया था। 

यूएई के बारे में

  • राजधानी : अबू धाबी

  • मुद्रा: अमीरात दिरहम

  • राष्ट्रपति: शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search