विश्व मृदा दिवस

Tags: Important Days

World Soil Day

प्रति वर्ष 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस मनाया जाता है ताकि मृदा प्रबंधन द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करके स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • इस दिन का उद्देश्य स्वस्थ पारिस्थितिक तंत्र और मानव कल्याण को बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

  • विश्व मृदा दिवस, 2022 का विषय 'मृदा: जहां भोजन शुरू होता है' (Soils: Where food begins) है।

दिन की पृष्ठभूमि

  • 2002 में इंटरनेशनल यूनियन ऑफ सॉइल साइंसेज द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मृदा दिवस मानाने की सिफारिश की गई थी।

  • खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) सम्मेलन ने जून 2013 में सर्वसम्मति से विश्व मृदा दिवस का समर्थन किया और 68वें संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसे आधिकारिक रूप से अपनाने का अनुरोध किया।

  • दिसंबर 2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 5 दिसंबर 2014 को पहले आधिकारिक विश्व मृदा दिवस के रूप में नामित किया।

  • 5 दिसंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि यह थाईलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज का आधिकारिक जन्मदिवस है, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर इस आयोजन को मंजूरी दी थी।

  • इस अवसर पर FAO द्वारा राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार और ग्लिंका विश्व मृदा पुरस्कार प्रदान किया जाता है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search