विदेश मंत्री एस जयशंकर की चार दिवसीय तंजानिया यात्रा
Tags: International Relations
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 5 से 8 जुलाई 2023 तक तंजानिया की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गए।
खबर का अवलोकन:
- अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री जयशंकर भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल के स्वागत समारोह में शामिल हुए।
- इसके साथ ही वे भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया और स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा का उद्घाटन किया।
- जांजीबार में वह भारत सरकार की क्रेडिट लाइन द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा किया।
10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग:
- इसके बाद विदेश मंत्री 7 से 8 जुलाई 2023 तक तंजानिया के दार-एस-सलाम शहर का दौरा किया, जहां वह अपने समकक्ष के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता किया।
आईआईटी मद्रास एट जांजीबार:
- दोनों देशों के बीच शिक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) अक्टूबर 2023 में तंजानिया के जांजीबार में अपना पहला विदेशी परिसर खोलेगा।
- इसमें 50 स्नातक छात्रों और 20 मास्टर छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
- नया आईआईटी परिसर जांजीबार में आईआईटी मद्रास एट जांजीबार के नाम से स्थापित किया जाएगा।
- साथ ही आईआईटी अपना अन्य विदेशी परिसर अबू धाबी और कुआलालंपुर में भी खोलेगा।
तंज़ानिया के बारे में
- यह एक पूर्वी अफ़्रीकी देश है.
- सेरेन्गेटी नेशनल पार्क तंजानिया में एक लोकप्रिय सफारी गंतव्य है।
- किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान तंजानिया में स्थित है।
- ज़ांज़ीबार तंजानिया के तट पर एक उष्णकटिबंधीय द्वीप है।
- माफिया तंजानिया में एक और उष्णकटिबंधीय द्वीप है।
राजधानी - डोडोमा
मुद्रा - तंजानिया शिलिंग
राष्ट्रपति - सामिया सुलुहु हसन
उपराष्ट्रपति - फिलिप मपांगो
प्रधान मंत्री - कासिम मजालिवा
स्पीकर - टुलिया एक्सन
मुख्य न्यायाधीश - इब्राहिम हामिस जुमा
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -