न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह बने एनजीटी कार्यकारी अध्यक्ष

Tags: Environment place in news

National-Green-Tribunal-(NGT)_hindi

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह-I को नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया है।

खबर का अवलोकन:

  • न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल जिन्हें जुलाई 2018 में अध्यक्ष नियुक्त किया गया था; 6 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त हो गए।
  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 6 जुलाई 2023 को एक अधिसूचना जारी कर न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह-प्रथम को अध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए अधिकृत किया। 
  • उन्हें 2020 में एनजीटी के न्यायिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था। वे वर्तमान में भोपाल के सेंट्रल जोन बेंच में न्यायिक सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।

न्यायमूर्ति शेओ कुमार सिंह- I का करियर: 

  • श्री सिंह- I ने वर्ष 1975 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 
  • वर्ष 1978 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से कानून स्नातक के रूप में उत्तीर्ण किया।
  • 1984 में न्यायिक सेवा में शामिल हुए और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला न्यायाधीश, रजिस्ट्रार (न्यायिक) के रूप में काम किया। 
  • उन्हें राम जन्म भूमि, अयोध्या, फैजाबाद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
  • उन्हें इलाहाबाद में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और जनवरी 2018 तक वहां कार्य किया।

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी): 

  • विशेष पर्यावरण न्यायाधिकरण स्थापित करने वाला भारत ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बाद विश्व का तीसरा (प्रथम  विकासशील) देश है।
  • स्थापना: 18 अक्तूबर, 2010 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत।
  • उद्देश्य: पर्यावरणीय मुद्दों का तेज़ी से निपटारा करना।
  • मुख्यालय: दिल्ली (चार क्षेत्रीय कार्यालय - भोपाल, पुणे, कोलकाता एवं चेन्नई)।
  • मुद्दों का निपटारा: पर्यावरण संबंधी मुद्दों का निपटारा 6 महीनों के भीतर।
  • संरचना: अध्यक्ष, न्यायिक सदस्य और विशेषज्ञ सदस्य शामिल होते हैं। 
  • अध्यक्ष की नियुक्ति: भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से केंद्र सरकार द्वारा।
  • कार्यकाल: तीन वर्ष की अवधि या पैंसठ वर्ष की आयु तक और पुनर्नियुक्ति के पात्र नहीं।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search