फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

Tags: Person in news International News

फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने फिलीपींस के 17वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लीI 

  • फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मनीला में ललित कला के राष्ट्रीय संग्रहालय में शपथ ली। 

  • फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर 2028 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे। 

  • फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने रोड्रिगो दुतेर्ते का स्थान लिया है, जिन्होंने 2016 से 2022 तक फिलीपींस के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

  • सारा दुतेर्ते कार्पिय को उप-राष्ट्रपति चुना गया है ।

  • मार्कोस जूनियर ने मई में राष्ट्रपति चुनाव में प्रतिद्वंद्वी मारिया लियोनोर रोब्रेडो पर 60 प्रतिशत मतों के साथ जीत हासिल की थी।

  • राष्ट्रपति फिलीपीन सरकार की कार्यकारी शाखा का प्रमुख होता है। राष्ट्रपति का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाता है।

  • फिलीपीन संविधान में राष्ट्रपति का कार्यकाल छह साल का होता है।

  • फ़िलीपीन्स के बारे में 

  • फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है।

  • 4 जुलाई 1946 में द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इसे पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी।

  • यह विश्व का पांचवां सबसे लंबी तट रेखा वाला देश है।

  • फ़िलीपीन्स, संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भू-तापीय ऊर्जा उत्पादक है|

  • राजधानी- मनीला

  • मुद्रा- पेसो




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search