फीफा अवार्ड 2021

Tags: Awards

विश्व फुटबॉल फीफा की शासी निकाय ने अपने मुख्यालय ज्यूरिख,स्विट्जरलैंड में अपना छठा वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया। वार्षिक पुरस्कार फीफा द्वारा 2017 में शुरू किया गया था और यह हमेशा ज्यूरिख में 17 जनवरी को आयोजित किया जाता है।


इस वर्ष के पुरस्कार विजेता

फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर

  • पुरुष: पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोवस्की।ये जर्मन क्लब बेयर्न म्यूनिख के लिए खेलते हैं।
  • महिला: स्पेन की एलेक्सिया पुटेलास। ये स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलती हैं।

विशेष सर्वश्रेष्ठ पुरुषों का पुरस्कार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सभी समय के शीर्ष पुरुषों केअंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरर होने के लिए। वह पुर्तगाल से हैं और इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलते हैं।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर

पुरुष: सेनेगल के एडुअर्ड मेंडी। यह अंग्रेजी फुटबॉल क्लब चेल्सी के लिए खेलते हैं

महिला: चिली की  क्रिस्टियन एंडलर यह फ्रेंच क्लब ओलंपिक लियोनाइस के लिए खेलती हैं।

फीफा कोच ऑफ द इयर

पुरुष: थॉमस टशेल।यह इंग्लिश क्लब चेल्सी के कोच हैं।

महिला: एम्मा हेस।यह इंग्लिश फुटबॉल क्लब चेल्सी की कोच हैं।

पुस्कास पुरस्कार

यह एक फुटबॉल मैच में एक खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वश्रेष्ठ गोल को दिया जाता है। इस वर्ष यह इंग्लिश क्लब टोटेनहैम हॉटस्पर के लिए खेल रहे और आर्सेनल के खिलाफ गोल के लिए अर्जेंटीना के एरिक लामेला को दिया गया था।

फीफा फैन पुरस्कार

डेनमार्क और फिनलैंड के प्रशंसक

फीफा फेयर प्ले पुरस्कार

डेनमार्क राष्ट्रीय टीम (खिलाड़ी और स्टाफ)

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search