प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान जारी

Tags: National Economy/Finance National News


कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों के उत्पादन का पहला अग्रिम अनुमान 21 सितंबर को जारी किया गया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार खरीफ सीजन में 149.92 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान है।

  • यह 2016-17 से 2020-21 तक पिछले पांच वर्षों के औसत खाद्यान्न उत्पादन की तुलना में 6.98 मिलियन टन अधिक है।

  • 2022-23 के दौरान खरीफ चावल का कुल उत्पादन 104.99 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले पांच वर्षों की तुलना में 4.40 मिलियन टन अधिक है।

  • 2022-23 के दौरान देश में मक्का का उत्पादन रिकॉर्ड 23.10 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि 19.89 मिलियन टन के औसत मक्का उत्पादन की तुलना में 3.21 मिलियन टन अधिक है।

  • खरीफ पोषक/मोटे अनाज का उत्पादन 36.56 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो औसत उत्पादन 33.64 मिलियन टन से 2.92 मिलियन टन अधिक है।

2022-23 के लिए प्रमुख खरीफ फसलों का पहला अग्रिम अनुमान :

  • खाद्यान्न - 149.92 मिलियन टन

  • चावल - 104.99 मिलियन टन

  •   पोषक/मोटे अनाज - 36.56 मिलियन टन

  • मक्का - 23.10 मिलियन टन। (रिकॉर्ड)

  • दालें - 8.37 मिलियन टन

  • तूर - 3.89 मिलियन टन

  • तिलहन - 23.57 मिलियन टन

  • मूंगफली - 8.37 मिलियन टन

  • सोयाबीन - 12.89 मिलियन टन

  • कपास - 34.19 मिलियन गांठें (प्रत्येक 170 किग्रा)

  • जूट और मेस्टा - 10.09 मिलियन गांठें (प्रत्येक 180 किग्रा की)

  • गन्ना - 465.05 मिलियन टन (रिकॉर्ड)



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz