महाराष्ट्र सरकार धारावी पुनर्विकास के लिए नए सिरे से वैश्विक निविदा जारी करेगी

Tags: State News


महाराष्ट्र सरकार ने एशिया की सबसे बड़ी स्लम धारावी के पुनर्विकास के लिए देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के बीच में 600 एकड़ प्रमुख भूमि में नए वैश्विक टेंडर जारी करने का फैसला किया है।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • धारावी पुनर्विकास के लिए नई वैश्विक निविदाएं अगले दो-तीन सप्ताह में आमंत्रित की जाएंगी।

  • इसमें लगभग 95% शर्तें, मानदंड और रियायतें पहले जैसी ही होंगी।

धारावी पुनर्विकास परियोजना :

  • महाराष्ट्र राज्य ने इस परियोजना को बेहतर शहरी बुनियादी ढांचे के साथ परिवर्तित करने की परिकल्पना की थी।

  • इसमें झुग्गी-झोपड़ियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों वाले लोगों सहित 68,000 लोगों को फिर से बसाना शामिल था।

  • राज्य को वहां के निवासियों को 300 वर्ग फुट के घर मुफ्त में इस सबूत के साथ उपलब्ध कराने थे कि उनकी झुग्गी संरचना 1 जनवरी 2000 से पहले अस्तित्व में थी।

  • इस परियोजना की शुरुआत 2004 में हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से यह धरातल पर नहीं उतर सकी।

धारावी के बारे में :

  • दुनिया की सबसे बड़ी मलिन बस्तियों में से एक के रूप में जाना जाने वाला धारावी, भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई के केंद्र में स्थित है।

  • एक शहर के भीतर एक शहर, यह संकरी गंदी गलियों, खुले सीवरों और तंग झोपड़ियों का एक अंतहीन खंड है।

  • यद्यपि 535 एकड़ का यह क्षेत्र सरकार के स्वामित्व में है लेकिन घरों का रखरखाव वहां रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है।

  • धारावी स्लम 1884 में अस्तित्व में आया।

  • उस समय लोग जब मुंबई आए थे तो उनके पास रहने के लिए जगह नहीं था, उन्होंने सरकारी जमीनों पर अपने घर बना लिए यहीं रहने लगे और धीरे-धीरे ये एक बहुत बड़ा स्लम एरिया बन गया।

  • यह जनसंख्या की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा स्लम है.



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz