भारत में सतत तटीय प्रबंधन पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

Tags: National State News National News


केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने 10 सितंबर को भुवनेश्वर में भारत में सतत तटीय प्रबंधन पर पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


महत्वपूर्ण तथ्य -

  • सम्मेलन भारत के तटीय समुदायों की जलवायु लचीलापन बढ़ाने और तटीय प्रबंधन की दिशा में उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा पर केंद्रित था।

सम्मेलन के आयोजक :

  • इस सम्मेलन का आयोजन ग्रीन क्लाइमेट फंड सपोर्टेड प्रोजेक्ट - एन्हांसिंग क्लाइमेट रेजिलिएशन ऑफ इंडियाज कोस्टल कम्युनिटीज द्वारा किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्देश्य :

  • तटीय और समुद्री जैव विविधता, जलवायु शमन तथा अनुकूलन और तटीय प्रदूषण के तीन परस्पर संबंधित विषयों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भारत के सभी 13 तटीय राज्यों के अधिकारियों को एक छत के नीचे लाना।

अतिरिक्त जानकारी -

भारत के तटीय समुदायों की जलवायु का लचीलापन बढ़ाना :

  • 'भारत के तटीय समुदायों की जलवायु का लचीलापन बढ़ाना' (2019-2024) एक 6 वर्षीय परियोजना है, जिसे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा UNDP के समर्थन से लागू किया गया है।

  • परियोजना का उद्देश्य भारत के तटीय क्षेत्रों में सबसे कमजोर आबादी, विशेष रूप से महिलाओं की जलवायु के लचीलापन को बढ़ाना है।

  • यह परियोजना ग्रीन क्लाइमेट फंड द्वारा समर्थित है।



Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz