पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का निधन

Tags: Person in news


पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद नेता शरद यादव का 12 जनवरी 2023 को निधन हो गया। 75 वर्षीय दिग्गज राजनेता गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल फोर्टिंस में अंतिम सांस लिया। इनका अंतिम संस्कार 14 जनवरी को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के बाबई तहसील स्थित उनके पैतृक गांव आंखमऊ में किया जाएगा।

खबर का अवलोकन

  • शरद यादव मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार प्रतिनिधित्व किया था। दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गए। इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश के बदायूं से भी संसद सदस्य चुना गया था। 

  • शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने तीन राज्यों से लोकसभा के सदस्य के तौर पर चुने थे। शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे।  

  • 1 जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के बाबई गांव में जन्मे, शरद यादव पहली बार 1974 में मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक उपचुनाव में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। 1977 में, वह उसी निर्वाचन क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए।

  • वह वर्ष 1989 में जनता दल के सदस्य के रूप में बदायूं (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से निर्वाचित हुए।

  • इन्हें वर्ष 1989-90 में कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाया गया।  

  • उन्होंने लालू प्रसाद यादव के 2004 में अपनी सीट से इस्तीफा देने के कारण हुए उपचुनाव में बिहार के मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्होंने 1991, 1996, 1999 और 2009 में चार बार मधेपुरा से निर्वाचित हुए।

  • शरद यादव ने 2019 का लोकसभा चुनाव राजद के टिकट पर लड़ा परन्तु हार का सामना करना पड़ा था। 

  • मई 2018 में, उन्होंने बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन के कारण जेडी (यू) से अलग होने के बाद लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) आरंभ किया। मार्च 2022 में, उन्होंने अपनी पार्टी एलजेडी का राष्ट्रीय जनता दल में विलय कर दिया। 


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search