समुद्रयान मिशन के तहत भारत तीन लोगों को समुद्र तल से 6,000 मीटर नीचे भेजेगा

Tags: Science and Technology National News


भारत, समुद्रयान मिशन के तहत खनिज संसाधनों की खोज के लिए भारत तीन व्यक्तियों को समुद्र तल से छह हजार मीटर नीचे भेजेगा।

खबर का अवलोकन 

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, MATSYA 6000 नामक एक वाहन तीन लोगों को ले जाएगा और इस मिशन के अगले तीन वर्षों में साकार होने की उम्मीद है।

  • वाहन को राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, चेन्नई द्वारा डिजाइन और विकसित किया जा रहा है।

  • यह मानव सुरक्षा के लिए सामान्य ऑपरेशन के तहत 12 घंटे और आपात स्थिति में 96 घंटे तक सहन कर सकता है।

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने 2021 और 2022 में लगातार दो वर्षों में अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में डीप ओशन मिशन का जिक्र किया था।

समुद्रयान मिशन के बारे में

  • यह डीप ओशन मिशन का एक हिस्सा है।

  • इसरो के गगनयान मिशन के साथ राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) द्वारा इसकी घोषणा की गई थी।

  • इसका उद्देश्य गहरे समुद्र में खोज के लिए वैज्ञानिक सेंसर और उपकरणों के साथ समुद्र में 6000 मीटर की गहराई तक 3 मनुष्यों को ले जाने के लिए एक स्व-चालित मानव पनडुब्बी विकसित करना है।

  • इस मिशन के तहत गहरे पानी के भीतर अध्ययन के लिए MATSYA 6000 नामक एक मानव युक्त सबमर्सिबल वाहन भेजा जाएगा।

डीप ओशन मिशन क्या है?

  • इसे जून 2021 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा अनुमोदित किया गया था।

  • इसका उद्देश्य गहरे समुद्र में समुद्री संसाधनों का पता लगाना, महासागरीय संसाधनों के सतत उपयोग के लिए गहरे समुद्र की प्रौद्योगिकि का विकास करना और भारत सरकार की नीली अर्थव्यवस्था पहलों का समर्थन करना है।

  • पांच साल की अवधि में मिशन की लागत लगभग 4,077 करोड़ रुपए  है और इसे कई चरणों में लागू किया जाएगा।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search