गैबॉन और टोगो राष्ट्रमंडल देशों के समूह में शामिल हुए

Tags: Popular International News


रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे की अध्यक्षता में रवांडा की राजधानी किगाली में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में दो अफ्रीकी देशों टोगो और गैबॉन को क्रमशः 55 बें और 56 बें सदस्यों के रुप में राष्ट्रमंडल राष्ट्र में शामिल किया गया है I

  • रवांडा 2009 में राष्ट्रमंडल में शामिल होने बाला आखिरी देश था I

  • टोगो और गैबॉन ऐतिहासिक रूप से फ्रांसीसी उपनिवेश थे जो कभी ब्रिटिश उपनिवेश नहीं रहे I

  • नये सदस्य टोगो और गैबॉन

  • मध्य अफ्रीकी राष्ट्र गैबॉन के लिए औपचारिक राष्ट्रमंडल सदस्य प्रक्रिया 2017 में शुरू हुई थी जबकि पश्चिमी अफ़्रीकी राष्ट्र टोगो के किये प्रक्रिया 2014 में शुरू हुई थी I

  • गैबॉन , ईक्वीटोरियल गिनी,  कैमरून और कांगो गणराज्य से घिरा हुआ है जो राष्ट्रमंडल सदस्य भी है I

  • टोगो की सीमा घाना, एक राष्ट्रमंडल सदस्य के साथ साथ  बेनिन और बुर्किना फासो से घिरा हुआ है। 

  • राष्ट्रमंडल के बारे में -

  • राष्ट्रमंडल, जिसे आम तौर पर कॉमनवेल्थ के रूप में जाना जाता है, पहले 54 और अब 56 सदस्य राज्यों का एक राजनीतिक संघ है I 

  • यह मूल रूप से 1926 के शाही सम्मेलन में बाल्फोर घोषणा के माध्यम से राष्ट्रों के ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के रूप में बनाया गया था I 

  • वर्तमान राष्ट्रमंडल राष्ट्र औपचारिक रूप से 1949 में लंदन घोषणा द्वारा गठित किया गया था I 

  • राष्ट्रमंडल के प्रमुख वर्तमान में महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय हैं I 

  • महासचिव- पैट्रिशिया स्कॉटलैंड

  • मुख्यालय- लंदन

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search