सरकार प्रथम बार बंजारा समुदाय के धार्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज के जयंती का आयोजन किया

Tags: National News


केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय पहली बार बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु संत सेवालाल महाराज की 284वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे साल उत्सव का आयोजन कर रहा है।

खबर का अवलोकन: 

  • आजादी का अमृत महोत्सव के तहत यह जयंती वर्ष कार्यक्रम 26 फरवरी, 2023 को आरंभ हुआ। इसके तहत 26-27 फरवरी, 2023 को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 284वें जयंती समारोह के एक भाग के रूप में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  • इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया। 

  • पिछले 3 वर्षों से नई दिल्ली स्थित संत सेवालाल महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली में इसका उत्सव मनाता रहा है।

संत सेवालाल महाराज: 

  • इनका जन्म 15 फरवरी, 1739 को कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सुरगोंडनकोप्पा में हुआ था।

  • इन्हें बंजारा समुदाय का समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु माना जाता है। 

  • आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में उनके असाधारण ज्ञान, उत्कृष्ट कौशल और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के कारण वे आदिवासी समुदायों में प्रचलित मिथकों व अंधविश्वासों को दूर करने और उनके जीवन में सुधार लाने में सक्षम थे।

  • कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में संत सेवालाल महाराज हर बंजारा परिवार के पूजनीय प्रतीक हैं। 

  • फरवरी में इन सभी राज्यों में संत सेवालाल महाराज जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है।

  • संत सेवालाल जी का समाधि स्थल महाराष्ट्र के वाशिम जिला स्थित मनोरा तालुका के पोहरादेवी में स्थित है, जिसे बंजारा काशी के नाम से भी जाना जाता है।

  • देश में बंजारा समुदाय की आबादी लगभग 10 से 12 करोड़ है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search