राष्ट्रिय प्रोटीन दिवस : 27 फरवरी

Tags: Important Days


देश में प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को ‘राष्ट्रिय प्रोटीन दिवस’ मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्तर की सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल, ‘राइट टू प्रोटीन’ ने 27 फरवरी, 2020 को भारत में प्रथम ‘प्रोटीन दिवस’ का आयोजन किया गया था।

खबर का अवलोकन

  • इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रोटीन के पोषण संबंधी होने वाले लाभों के सन्दर्भ में जागरूकता फैलाना है।

मानव शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता: 

  • प्रोटीन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है, और शरीर सुचारू रूप से कार्य कर पाता है।

  • एक सामान्य व्यक्ति को कम से कम 45 से 60 ग्राम प्रोटीन प्रतिदिन लेने की आवश्यकता होती है। हमें अपने वजन के अनुसार, 0.8 से 1 ग्राम प्रति किलो प्रोटीन लेना चाहिए। 

  • भारत सरकार पिछले कुछ समय से पोषण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रयास कर रही है, इसके लिए आरंभ की गयी कुछ प्रमुख पहलें इस प्रकार से हैं:

पोषण अभियान: 

  • यह केन्द्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है। 

  • पोषण अभियान (POSHAN:प्राइम मिनिस्टरस ओवर्रिचिंग स्कीम फॉर होलिस्टिक नुट्रिशन) को मार्च 2018 में राजस्थान के झुंझुनू से शुभारंभ  किया गया था।

  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य, गर्भवती महिलाओं, माताओं व बच्चों के पोषण की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके अतिरिक्त इसका लक्ष्य बच्चों, महिलाओं में खून की कमी (अनीमिया) को दूर करना भी है।

  • यह कार्यक्रम आँगन वाड़ी सेवा, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मनरेगा से जुड़ा है।

राष्ट्रीय पोषण माह: 

  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान तथा एनीमिया, तथा बालिकाओं के लिए पोषण का महत्व, स्वच्छता तथा विवाह की सही उम्र के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

  • यह केन्द्रीय सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें मुख्यतः नीति आयोग, महिला व बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता मंत्रलाय आदि का योगदान है।


Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search