सऊदी लैंड फ़ोर्स कमांडर की ऐतिहासिक यात्रा

Tags: International News

रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर ने 14 से 16 फरवरी 2022 तक भारत का दौरा किया।

  • यह पहली बार है जब सऊदी अरब सेना के सेना प्रमुख भारत आए हैं।

  • सऊदी अरब में आर्मी चीफ को लैंड फोर्स कमांडर कहा जाता है।

  • उन्होंने भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नवरने से मुलाकात की।

  • दिसंबर 2020 में, भारतीय सेना प्रमुख एम. एम. नवरने ने सऊदी अरब का दौरा किया। यह पहली बार था जब किसी भारतीय सेना प्रमुख ने सऊदी अरब का दौरा किया।

सऊदी अरब

  • यह 1923 में सऊद परिवार के इब्न सऊद द्वारा स्थापित एक पश्चिम एशियाई देश है। इसका नाम सऊद परिवार के नाम पर रखा गया है।

  •  इसमें इस्लाम के दो सबसे पवित्र मस्जिद मक्का और मदीना मस्जिद स्थित है।

  • दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद अल-हरम या निषिद्ध मस्जिद मक्का में हैं।

  • दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मस्जिद, पैगंबर की मस्जिद, या मस्जिद अल-नबावी मदीना में है।

  • इस्लामिक देशों के संगठन (ओआईसी) का मुख्यालय भी सऊदी अरब के जेद्दाह में है।

  • दुनिया का सबसे बड़ा रेत क्षेत्र, रुब अल-खली ("खाली क्वार्टर") जो लगभग 647,500 वर्ग किमी में फैला है, वह भी सऊदी अरब में है।

सऊदी अरब की राजधानी: रियाद

मुद्रा: सऊदी रियाल

सऊदी अरब के राजा: सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सउद

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search