प्रधानमंत्री ने टेरी के विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया

Tags: National News

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी, 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा और संसाधन संस्थान (टी ईआरआई) विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय “टूवर्ड्स अ रेज़ीलियंट प्लैनेटः एनश्योरिंग अ सस्टेनेबल एंड इक्वीटेबल फ्यूचर” (परिस्थिति अनुकूल ग्रह की ओरः सतत और समतावादी भविष्य को सुनिश्चित करना) है।

  • शिखर सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, सतत उत्पादन, ऊर्जा संक्रांति, वैश्विक साझा संसाधन और उनकी सुरक्षा जैसे वृहद विषयों पर चर्चा की जा रही है।

  • शिखर सम्मेलन 16-18 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

  • शिखर सम्मेलन को गुयाना के राष्ट्रपति डॉ इरफान अली, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।

टेरी (टी ईआरआई)

  • टीईआरआई को टाटा समूह द्वारा 1974 में टाटा एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में स्थापित किया गया था।
  • 2003 में इसका नाम बदलकर द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट कर दिया गया।
  • टेरी का मुख्यालय: नई दिल्ली
  • टेरी के महानिदेशक: विभा धवन
  • टेरी ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्थिरता के क्षेत्र में अनुसंधान और विकास में संलग्न है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण/ फुल फॉर्म 

टी ईआरआई(TERI): द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search