होंडा मोटरसाइकिल 2025 में पूरी तरह से इथेनॉल से चलने वाले दोपहिया वाहन लॉन्च करेगी

Tags: Economy/Finance Science and Technology


दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी होंडा ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2025 में भारत में केवल इथेनॉल से चलने वाली मोटरसाइकिलें लायेगी ।

जापानी कंपनी दुनिया की पहली कंपनी है जिसने बायो-एथेनॉल और पेट्रोल के साथ मिश्रित पर्यावरण के अनुकूल ईंधन द्वारा संचालित बाइक लांच  की है। इसे पहली बार ब्राजील में मार्च 2022 में लांच किया गया था।


महत्वपूर्ण तथ्य - 

इथेनॉल ईंधन आधारित बाइक :

  • शुरुआत में होंडा 2023 में पेट्रोल के साथ 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित  ईंधन वाली ई 20 ईंधन बाइक लांच करेगी।
  • कंपनी, 2025 में 100 प्रतिशत इथेनॉल की ईंधन वाली ई 100 ईंधन बाइक लांच  करेगी।

भारत में जैव ईंधन :

  • जैव ईंधन, कृषि उत्पादों के साथ हाइड्रोकार्बन आधारित ईंधन को मिलाकर प्राप्त किया जाने वाला ईंधन है। भारत में गुड़ (गन्ने से चीनी के उत्पादन के दौरान उत्पादित) से प्राप्त इथेनॉल को पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है।

भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य :

  • 2022 में संशोधित राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018 के तहत, भारत सरकार ने लक्ष्य निर्धारित किया है:
  • 2022 तक इथेनॉल के साथ पेट्रोल का 10% सम्मिश्रण
  • 2025-26 तक इथेनॉल के साथ पेट्रोल का 20% सम्मिश्रण
  • 2030 तक डीजल या बायोडीजल के साथ इथेनॉल का 10% सम्मिश्रण।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz