भारत, विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में सर्वाधिक 11 पदक प्राप्त किए

Tags: Sports

World-Archery-Youth-Championship_HINDI

आयरलैंड में आयोजित ‘विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप’, 2023 में भारत सर्वाधिक 11 पदक जीतकर चैंपियनशिप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

खबर का अवलोकन:

  • ‘विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप’, 2023 का आयोजन 3 से 9 जुलाई 2023 तक किया गया। 

चैंपियनशिप में भारत द्वितीय स्थान पर रहा: 

  • इस चैंपियनशिप में भारत ने अपने अब तक के सर्वोच्च 11 पदकों के साथ समापन किया। इसके बावजूद भारत इस चैंपियनशिप में कोरिया के बाद द्वितीय स्थान पर रहा।

कोरिया 10 पदकों के साथ शीर्ष पर: 

  • कोरिया ने छह स्वर्ण और चार रजत पदक सहित कुल 10 पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा जबकि भारत छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहा है।

रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम पुरुष तीरंदाज:  

  • सतारा, महाराष्ट्र के 19 वर्षीय पार्थ सालुंखे ने 9 जुलाई को अंडर-21 पुरुष रिकर्व व्यक्तिगत फाइनल में एक कोरियाई को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पार्थ सालुंखे ‘रिकर्व वर्ग’ में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम पुरुष तीरंदाज बन गए हैं।
  • रैंकिंग राउंड में शीर्ष पर रहने वाले सालुंखे ने सातवीं वरीयता प्राप्त सोंग इंजुन को पांच-सेट के कड़े मुकाबले में हराया।
  • भारत ने अंडर-21 महिला रिकर्व व्यक्तिगत वर्ग में भी कांस्य पदक जीता जब भाजा कौर ने चीनी ताइपे की सु सीन-यू को हराया। 
  • विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप, 2023 में भारतीय तीरंदाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, उनकी उपलब्धियां, भारत में तीरंदाजी के भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं जो कई उभरते तीरंदाजों को प्रेरित करेंगी।

आयरलैंड: 

  • राजधानी: डबलिन
  • मुद्रा: यूरो 
  • राष्ट्रपति: माइकल डी. हिगिंस
  • प्रधानमंत्री: लियो वराडकर (भारतवंशी)
  • वर्तमान में यूरोप में कुल तीन देशों में भारतीय मूल के प्रधानमंत्री हैं- ऋषि सुनक (ब्रिटेन), एंटोनियो कोस्टा (पुर्तगाल) और लियो वराडकर (आयरलैंड)।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search