भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और उपभोक्ता के रूप में उभरा

Tags: National Economy/Finance National News

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक और उपभोक्ता और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक के रूप में उभरा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत में चीनी सत्र (अक्टूबर-सितंबर) 2021-22 के दौरान 5000 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ है.

  • इसमें से लगभग 3574 एलएमटी गन्ने को चीनी मिलों ने संवर्धित कर करीब 394 लाख मीट्रिक टन चीनी (सुक्रोज) का उत्पादन किया है। 

  • इसमें से एथनॉल तैयार करने के लिए 35 लाख मीट्रिक टन चीनी का इस्तेमाल किया गया और चीनी मिलों द्वारा 359 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया गया। 

  • इसी सीजन के दौरान गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन, चीनी निर्यात, गन्ना खरीद, गन्ना बकाया भुगतान और एथनॉल उत्पादन के सभी रिकॉर्ड  बनाए गए।

  • वर्तमान सीजन में आकर्षण का एक और केंद्र लगभग 109.8 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड उच्चतम चीनी का निर्यात है।

  • भारत सरकार की नीतियों और सहायक अंतर्राष्ट्रीय कीमतों ने भारतीय चीनी उद्योग की इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

  • निर्यात से देश के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित की गई है।

विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक

  • ब्राजील विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक है।

  • भारत गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

  • ब्राजील ने 2021-22 में लगभग 32 मिलियन टन चीनी का उत्पादन किया।

भारत के प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य

  • उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में देश के कुल चीनी उत्पादन का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है।

  • अन्य प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, बिहार, हरियाणा और पंजाब हैं।

  • 2010-11 के बाद से, भारत ने लगातार अतिरिक्त चीनी का उत्पादन किया है, जो घरेलू आवश्यकताओं से अधिक है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search

Test Your Learning

CURRENT AFFAIRS QUIZ

Go To Quiz