भारत, उज़्बेकिस्तान ने चौथा संयुक्त सैन्य अभ्यास- 'दस्तलिक' आयोजित किया

Tags: Defence National News

भारतीय सेना और उज्बेकिस्तान सेना के बीच सैन्य-से-सैन्य आदान-प्रदान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, प्रशिक्षण अभ्यास दस्तलिक (2023) का चौथा संस्करण 20 फरवरी से शुरू हुआ।

खबर का अवलोकन

  • यह अभ्यास 5 मार्च, 2023 तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित होगा। 

  • अभ्यास में दोनों देशों के 45-45 जवान प्रतिभाग करेंगे।

  • इस द्विपक्षीय अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व 14वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स द्वारा किया जाएगा, जो पश्चिमी कमान का हिस्सा है।

  • उज़्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज़्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिकों द्वारा किया जाएगा।

  • इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच लगातार बढ़ते सैन्य और राजनयिक संबंधों को गति देना है।

  • यह अभ्यास आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों के मजबूत संकल्प को दर्शाता है।

पिछला अभ्यास- ‘दस्तलिक'

  • इस अभ्यास का पहला संस्करण नवंबर 2019 में उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था।

  • दूसरा संस्करण भारत में 2021 में 10 से 19 मार्च तक चौबटिया, रानीखेत में आयोजित किया गया था।

  • अभ्यास का तीसरा संस्करण 2022 में 22 से 29 मार्च तक उज्बेकिस्तान के यांगियारिक जिले में आयोजित किया गया था।

महत्व

  • चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव को ध्यान में रखते हुए यह अभ्यास काफी महत्वपूर्ण है।

  • दोनों सेनाओं ने संयुक्त राष्ट्र शासनादेश के तहत पर्वतीय/ग्रामीण/शहरी परिदृश्यों में आतंकवाद-रोधी अभियानों को साझा करना।

  • मध्य एशिया से जुड़ने के लिए सैन्य कूटनीति।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search