भारत 22 स्वर्ण पदकों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर

Tags: Sports News

भारत ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 61 पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • भारत के CWG 2022 में जीते कुल 61 पदकों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है। 

  • भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के आखिरी दिन पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और सात्विकसाइराज रेडडी तथा चिराग शेट्टी की जोड़ी ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीते।

  • आखिरी दिन अचंता शरत कमल ने भी टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीते।

  • आखिरी दिन जी साथियान ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक हासिल किया जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

  • भारत ने 2018 में गोल्ड कोस्ट में 26 स्वर्ण सहित 66 पदक जीतकर तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। 

  • भारत को सर्वाधिक स्वर्ण और सर्वाधिक तमगे कुश्ती से हासिल हुए, जहां देश ने छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य सहित 12 पदक जीते।

  • भारोत्तोलकों ने भारतीय अभियान की बेहतरीन शुरुआत करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीते। 

  • संकेत सरगर (पुरुष 55 किग्रा) ने चांदी का तमगा जीतकर बर्मिंघम 2022 में भारत का खाता खोला था।

विभिन्न देशों की पदक तालिका 

 

 देश  

गोल्ड

सिल्वर

ब्रॉन्ज

कुल

ऑस्ट्रेलिया 

67

57

54

178

इंग्लैंड 

57

66

53

176

कनाडा 

26

32

34

92

भारत 

22

16

23

61

न्यूजीलैंड 

20

11

17

49

स्कॉटलैंड

13

11

27

49

नाइजीरिया 

12

9

14

35

वेल्स

8

6

14

28

साउथ अफ्रीका

7

9

11

27

मलेशिया

8

8

8

24


2018 कामनवेल्थ गेम्स में भारत के मेडल टैली

 

गोल्ड

सिल्वर

ब्रोंज 

कुल 

26

20

20

66



2022 कामनवेल्थ गेम्स में भारत के मेडल टैली

 

गोल्ड 

सिल्वर

ब्रोंज 

कुल 

22

16

23

61




Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search