ऑपरेशन गंगा में शामिल हुई भारतीय वायु सेना
Tags: Popular National News
युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय लोगों को निकालने की गति तेज करने के लिए भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन गंगा में भारतीय वायु सेना को भी शामिल किया है।
भारतीय वायु सेना के परिवहन विमान C-17 ग्लोबमास्टर को हिंडन एयरबेस से रोमानिया, हंगरी और पोलैंड भेजा गया।
सभी विमान यूक्रेन के लिए टेंट, कंबल और अन्य मानवीय सहायता ले गए है। विमान में कुल 158 लोगों के बैठने की क्षमता है।
भारत ने सी-17 ग्लोबमास्टर अमेरिका से ख़रीदा था और पहला सी-17 ग्लोबमास्टर को भारतीय वायु सेना में 2013 में शामिल किया गया था। वर्तमान में भारतीय वायुसेना के पास 11 सी-17 ग्लोबमास्टर III का बेड़ा है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद भारत के पास दुनिया में सी-17 ग्लोबमास्टर विमानों का सबसे बड़ा बेड़ा है।
भारतीय वायु सेना ने अपना सी-17 ग्लोबमास्टर विमान अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को ऑपरेशन देव शक्ति के तहत निकालने के लिए तैनात किया था, जब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा हों गया था।
Note- 28 feb news to be update Click Here
Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -