भारतीय सेना दिवस

Tags: Important Days

indian army day

भारत में प्रतिवर्ष 15 जनवरी को जवानों और भारतीय सेना की याद में सेना दिवस (Army Day) मनाया जाता है।

खबर का अवलोकन 

  • इस वर्ष भारत अपना 75वाँ सेना दिवस मना रहा है।

  • इस वर्ष सेना दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार दिल्ली के बाहर बेंगलुरु में परेड का आयोजन किया गया है।

  • यह दिन K9 वज्र सेल्फ प्रोपेल्ड गन, पिनाका रॉकेट, T-90 टैंक, BMP-2 इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल, तुंगुस्का एयर डिफेंस सिस्टम, 155mm बोफोर्स गन, स्वाति रडार जैसी विभिन्न हथियार प्रणालियों सहित भारतीय सैन्य क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर देता है।

15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है?

  • 15 जनवरी, 1949 को, फील्ड मार्शल कोडंडेरा एम. करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

  • के. एम. करियप्पा फील्ड मार्शल की पाँच सितारा रैंक रखने वाले केवल दो भारतीय सेना अधिकारियों में से एक हैं, दूसरे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ हैं।

  • देश के उन सैनिकों को सम्मान देने के लिए हर साल सेना दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने निस्वार्थ सेवा और भाईचारे की सबसे बड़ी मिसाल पेश की है और देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हैं।

भारतीय सेना

  • भारतीय सेना की स्थापना लगभग 127 साल पहले अंग्रेज़ों ने 1 अप्रैल, 1895 को की थी।

  • भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई, जो बाद में 'ब्रिटिश भारतीय सेना' और अंततः स्वतंत्रता के बाद, भारतीय सेना बनी।

  • देश के अंतिम ब्रिटिश कमांडर इन चीफ फ्रांसिस रॉय बुचर थे।

  • भारतीय सेना रूस, अमेरिका और चीन जैसी महाशक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है।

Please Rate this article, so that we can improve the quality for you -

Date Wise Search